एक्सप्लोरर

वेस्टइंडीज़ के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने एमएस धोनी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बताया- 'सुपरस्टार'

वेस्टइंडीज़ के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर पउमी म्बंगवा साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट में एमएस धोनी की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं. ब्रावो ने धोनी को दुनिया का रियल सुपरस्टार भी बताया.

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज़ के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को क्रिकेट का सबसे बड़ा सुपरस्टार बताया है. ब्रावो ने जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर पउमी म्बंगवा साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट में धोनी की तारीफ में कसीदे पढ़े. धोनी सुपरस्टार खिलाड़ी हैं- ब्रावो  ब्रावो ने कहा कि धोनी का स्वाभाव सभी खिलाड़ियों के लिए विनम्र रहता है. यही कारण है कि ज्यादातर खिलाड़ी उन्हें पसंद करते हैं. उन्होंने कहा, 'वह टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी हैं और टीम की सफलता में उनका बहुत बड़ा योगदान है. आप कभी भी धोनी से बात कर सकते हैं. उन्हें हर कोई पसंद करता है. आप उनके साथ गेम भी खेल सकते हैं. वह हमेशा अपने खिलाड़ियों से बात करने के लिए तैयार रहते हैं.' उन्होंने आगे कहा, 'मेरा मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स के पीछे धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग का बहुत बड़ा योगदान है. फ्रेंचाइज़ी ने भी उन पर हर कंडीशंस में भरोसा जताया है. उनके किसी भी फैसले में कोई दूसरा दखल नहीं दे सकता है. इसके साथ ही यद दोनों नई चीज़ें सीखने के लिए भी तैयार रहते हैं.' महान खिलाड़ी हैं धोनी- ब्रावो  इस बातचीत में ब्रावो ने धोनी की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद ही साधारण इंसान भी बताया. उन्होंने कहा कि वह एक महान खिलाड़ी हैं, जो काफी विनम्र भी हैं. गौरतलब है कि ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लंबे समय से धोनी के साथ खेल रहे हैं. ऑन द फील्ड ब्रावो और धोनी की जोड़ी कमाल रहती है. धोनी के कारण ही ब्रावो आज दुनियाभर में डेथ ओवर स्पेशलिस्ट के रूप में फेमस हैं. धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने जीते हैं तीन खिताब  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स अब तक तीन आईपीएल का खिताब जीत चुकी है. धोनी इस लीग के पहले सीज़न से ही टीम के कप्तान हैं. वहीं स्टीफन फ्लेमिंग भी 2008 से ही इस फ्रेंचाइज़ी के साथ जुड़े हुए हैं. 'दूसरा' की खोज करने वाले सकलैन मुश्ताक ने कहा- पूरी टीम को ऑलआउट करने जैसा है कोहली का विकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

W,W,W...,इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास
W,W,W...,इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget