एक्सप्लोरर

लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास, पेले के बेहद ही खास रिकॉर्ड की बराबरी की

लियोनेस मेसी मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन फुटबॉलर हैं. मेसी ने हाल ही में फुटबॉल की दुनिया के सबसे महानतम खिलाड़ी पेले के बेहद ही खास रिकॉर्ड की बराबरी की है.

लियोनेल मेसी ने बार्सिलोना और वेलेंसिया के बीच 2-2 से ड्रा छूटे स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा मैच में गोल दागकर किसी एक क्लब की तरफ से सर्वाधिक गोल करने के पेले के रिकार्ड की बराबरी की. मेसी ने 2004 से लेकर अब तक बार्सिलोना की तरफ से 643 गोल दागे हैं और इस तरह से उन्होंने पेले के 1957 से 1974 तक सांतोस की तरफ से किये गये सर्वाधिक गोल के रिकार्ड की बराबरी की.

मेसी बार्सिलोना ओर स्पेनिश लीग में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. जनवरी 2018 में मेसी यूरोप की शीर्ष लीग में 366 गोल करके गर्ड मुलेर के बुंदेसलीगा में किये गये 365 गोल के रिकार्ड को तोड़ा था. मेसी ने इससे पहले 2012 में 86 गोल करके मुलेर के एक साल में सर्वाधिक गोल करने के रिकार्ड को तोड़ा था.

पेले ने जी बधाई

पेले ने अर्जेंटीना फारवर्ड को इस नयी उपलब्धि पर बधाई दी. पेले ने कहा, ''आपकी तरह मैं भी जानता हूं कि हर दिन एक ही शर्ट पहनने का क्या महत्व होता है. आपकी तरह मैं भी जानता हूं कि उस स्थान से बेहतर कुछ नहीं होता जहां हम घर जैसा महसूस करते हैं. ऐतिहासिक रिकार्ड पर बधाई लियोनेल.''

मेसी का बार्सिलोना से अनुबंध जून में समाप्त हो रहा है और वह जनवरी से अन्य क्लबों के साथ बातचीत करने के लिये स्वतंत्र होंगे. बार्सिलोना की अभी ला लिगा में अच्छी स्थिति में नहीं चल रहा है. वह पांचवें स्थान पर है और शीर्ष पर चल रहे एटलेटिको मैड्रिड से आठ अंक पीछे है. एटलेटिको ने लुई सुआरेज के दो गोल की मदद से एलची को 3-1 से हराया.

मेसी ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में गोल करके पेले के रिकार्ड की बराबरी की. इससे उन्होंने टीम को बराबरी भी दिलायी. वेलेंसिया की तरफ से मोकटार डियाखाबी ने पहला गोल किया था. रोनाल्ड आरूजो ने 53वें मिनट में बार्सिलोना को बढ़त दिलायी लेकिन मैक्सी गोमेज ने 69वें मिनट में वेलेंसिया की तरफ से बराबरी का गोल दाग दिया. अन्य मैचों में विल्लारीयाल ने ओसासुना को 3-1 से हराया जबकि सेविला ने वेल्लाडोलिड से मैच 1-1 से ड्रा खेला.

IND Vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में होंगे चार बदलाव, पंत समेत इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget