एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में होंगे चार बदलाव, पंत समेत इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

IND Vs AUS: एडिलेड ओवल के मैदान पर मिली करारी हार ने टीम इंडिया की परेशानी काफी बढ़ा दी है. रहाणे की अगुवाई में दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया में कई बदलाव देखने को मिलेंगे.

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी पारी में महज 36 रन बनाने वाली टीम इंडिया बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले भारी दबाव में आ गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो टीम इंडिया में बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए एक या दो नहीं बल्कि चार बदलाव होने लगभग तय हैं.

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पहले टेस्ट के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए इंडिया वापस लौट रहे हैं. कप्तान विराट कोहली के स्थान पर लिमिटिड ओवर सीरीज में शानदार फॉर्म दिखाने वाले के एल राहुल की टीम में वापसी हो सकती है.

पहले टेस्ट में कमिंस की गेंद पर बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद शमी की कलाई में फ्रैक्चर आ गया है. बीसीसीआई जल्द ही शमी के टेस्ट सीरीज से बाहर होने का एलान कर सकता है. मोहम्मद शमी के स्थान पर मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया में डेब्यू का मौका मिलना तय माना जा रहा है.

गिल और पंत को मिलेगा मौका

पहले टेस्ट में टीम इंडिया के ओपनर पृथ्वी शॉ सिर्फ चार रन बना पाए. दोनों पारियों में बोल्ड होने की वजह से पृथ्वी शॉ की तकनीक सवालों के घेरे में आ गई है. पृथ्वी शॉ के स्थान पर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिलेगा.

एडिलेड में खेले गए टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज की डिफेंसिव अप्रोच ने भी टीम इंडिया को नुकसान पहुंचाया. डिफेंसिव अप्रोच की वजह से बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबाव बनाने में नाकाम रहे. इसलिए टीम मैनेजमेंट साहा के स्थान पर रिषभ पंत को मौका दे सकता है. पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर पंत ने शानदार शतक जड़ा था.

इसके अलावा रवींद्र जडेजा को भी हनुमा विहारी के स्थान पर टीम इंडिया में जगह मिल सकती है. जडेजा की फिटनेस को लेकर हालांकि टीम मैनेजमेंट ने बयान जारी नहीं किया है.

बता दें कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जाना है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चार मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.

IND Vs AUS: सिडनी में कोरोना वायरस के मामले बढ़े, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ले सकता है बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget