एक्सप्लोरर
Asian Games 2018: संजीव राजपूत ने जीता 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन में सिल्वर मेडल
यह भारत की झोली में तीसरे दिन गिरा पहला और कुल तीसरा सिल्वर मेडल है.

जकार्ता:भारतीय निशानेबाज संजीव राजपूत ने मंगलवार को यहां 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन स्पर्धा का सिल्वर मेडल अपने नाम किया. यह भारत की झोली में तीसरे दिन गिरा पहला और कुल तीसरा सिल्वर मेडल है.
संजीव ने 452.7 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर रजत पर कब्जा जमाया. भारतीय निशानेबाज संजीव का यह एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में जीता गया पहला पदक है. आज खेले गए पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक हासिल हुआ. भारत के 16 साल के निशानेबाज सौरभ ने आगाज़ करने के साथ ही स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. यह भारत की झोली में तीसरे दिन गिरा पहला और कुल तीसरा स्वर्ण पदक है. बता दें कि दूसरे दिन भारत के हिस्से में 1 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल आए थे. रेसलिंग में विनेश फोगाट गोल्ड जीतने वाली विनेश एशियन गेम्स में यह कारनामा करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं, वहीं निशानेबाजी में दीपक और लक्ष्य ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता.India's Sanjeev Rajput wins Silver medal in Men's 50m air rifle( 3 positions) event pic.twitter.com/B1yTPDnV4w
— ANI (@ANI) August 21, 2018
और पढ़ें























