एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया में डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने को तैयार, लेकिन इस शर्त के साथ- विराट कोहली

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने को लेकर विराट कोहली ने कहा कि "हम मैच खेलेंगे लेकिन उस से पहले हमें अभ्यास मैच खेलने दिया जाए.''

कोलकाता: बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली को कई सवालों का सामना करना पड़ रहा है. विराट कोहली से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने से इनकार करने को लेकर सवाल किया गया. इस पर कोहली ने कहा कि अगले साल ऑस्ट्रेलिया में वह डे-नाइट टेस्ट खेलने को तैयार हैं बशर्ते टीम को एक अभ्यास खेलने को मिले.

दरअसल, पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने से मना कर दिया था. वहीं अब शु्क्रवार को भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने जा रही है. जिसके बाद उनसे सवाल किया गया कि क्या भारतीय टीम अगले साल के दौरे पर आस्ट्रेलिया में डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगी. इस पर विराट कोहली ने कहा, हां लेकिन उनकी एक शर्त है. उन्होंने कहा, जब भी यह होगा, इससे पहले एक अभ्यास मैच रखना होगा.

भारतीय टीम ने पिछले साल एडीलेड में डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने से इनकार कर दिया था, क्योंकि टीम को मैच से पहले अभ्यास मैच खेलने को नहीं मिला था. कोहली ने कहा हम पिंक बॉल से क्रिकेट खेलना चाहते थे. एक बड़े दौरे पर अचानक यह नहीं हो सकता कि हम पिंक बॉल से खेले बिना ही टेस्ट खेलने को तैयार हो जाएं. हमने गुलाबी गेंद से कोई प्रथम श्रेणी मैच भी नहीं खेला था.

पिंक बॉल टेस्ट तभी अच्छा है जब क्रिकेट के स्टैंडर्ड से समझौता ना हो- सचिन तेंदुलकर

यह पूछने पर कि उनका इरादा कैसे बदला, उन्होंने कहा कि वह इसलिये तैयार हुए क्योंकि लंबे समय से बातचीत चल रही थी और उन्हें अचानक नहीं बताया गया. कोहली ने कहा आप दो दिन पहले अचानक नहीं कह सकते कि पिंक बॉल से खेलना है. इसके लिए तैयारी चाहिए होती है. एक बार आदत बन जाने पर कोई दिक्कत नहीं है. हम अपने देश में पिंक बॉल से टेस्ट खेल रहे हैं. देखना होगा कि यह कैसा रहता है. इसके बाद हम बाहर किसी अहम टेस्ट सीरीज में इससे खेल सकते हैं.

ओस की भूमिका के बारे में विराट कोहली ने कहा कि देर वाले सत्र में ओस की भूमिका होगी. हम उस समय देखेंगे कि कैसे निपटना है. भारत में और दूसरे देश में डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने में यही फर्क है. इसके अलावा कोई फर्क नहीं दिखता. इसमें हमें फैसले अधिक सटीक लेने होंगे और कहीं कोई कोताही की गुंजाइश नहीं होगी.

गुलाबी रंग में रंगा कोलकाता, पहले डे-नाइट मैच के लिए हुए ये खास इंतजाम

कोलकाता में पिंक बॉल टेस्ट मैच को लेकर बनी हाइप की तुलना कप्तान कोहली ने टी-20 विश्व कप 2016 में भारत पाकिस्तान मैच से की. उन्होंने कहा आखिरी बार इतना उत्साह तभी देखने को मिला था. सभी बड़े सितारे आए थे और उन्हें सम्मानित किया गया था. स्टेडियम खचाखच भरा था और अभी भी ऐसा ही माहौल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget