एक्सप्लोरर

गुलाबी रंग में रंगा कोलकाता, पहले डे-नाइट मैच के लिए हुए ये खास इंतजाम

बंगाल क्रिकेट संघ ने इस मैच को लेकर खास इंतजाम किए हैं. मैच के लिए पूरे शहर को गुलाबी रंग से सजा दिया गया है. इस मुकाबले को देखने के लिए गृहमंत्री अमित शाह, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी आएंगी.

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट आखिरकार गुलाबी रंग में रंगने जा रहा है और बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे दिन रात के ऐतिहासिक टेस्ट में विराट कोहली की टीम मजबूत नजर आ रही है. पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की अगुवाई में बीसीसीआई ने गुलाबी गेंद से यह डे-नाइट टेस्ट मैच शुरु कराने का बीड़ा उठाया था. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल टेस्ट मैच में लोगों की दिलचस्पी को बढ़ाने के लिए सात साल पहले ही इसे मंजूरी दे चुका है.

गांगुली ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भी काफी कम समय में इस डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए मना लिया. अभी तक दुनिया भर में डे-नाइट के 11 टेस्ट खेले जा चुके हैं. चार साल पहले आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेला गया था. हालांकि आस्ट्रेलिया ने पिछले साल वहीं पर डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने का प्रस्ताव रखा था लेकिन तब भारत राजी नहीं हुआ था. इसका मुख्य कारण थी एसजी की गुलाबी गेंद. जिसे सूरज ढलने के बाद देखना मुश्किल होता है. इस पर अगर ओस की भूमिका हो तो गेंदबाजों की दिक्कत बढ़ जाती है.

वहीं इससे पहले बंगाल क्रिकेट संघ ने इस मैच को लेकर खास इंतजाम किए हैं. मैच के लिए पूरे शहर को गुलाबी रंग से सजा दिया गया है. इस मैच को देखने के लिए गृहमंत्री अमित शाह, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी आएंगी. साथ ही भारतीय टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी जैसे सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड, अनिल कुंबले भी इस मैच के गवाह बनेंगे. वहीं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना इस ऐतिहासिक मैच का शुभारंभ घंटी बाजकर करेंगी.

पिंक बॉल बन सकती है भारतीय टीम के लिए बड़ी मुश्किल, सता रही है ये चिंता

अभी तक टेस्ट मैच की तैयारी शानदार रही है. पहले चार दिन के पूरे टिकट बिक चुके हैं जिससे दूधिया रोशनी में मैच कराने का लक्ष्य भी पूरी होता दिखाई दे रहा है. इसी बीच भारतीय टीम घरेलू श्रृंखला में लगातार 12वीं जीत की तैयारी में है. खिलाड़ियों के लिए हालांकि चुनौती जल्दी सूर्यास्त होने पर ओस के प्रभावों से निपटने की होगी. यह भी देखना होगा कि गुलाबी गेंद से खिलाड़ी कैसे खेलते हैं. मैच दोपहर एक बजे से खेला जाएगा.

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रिधिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, हनुमा विहारी, कुलदीप यादव और शुभमन गिल

बांग्लादेश : मोमिनुल हक (कप्तान), लिटन दास, मेहिदी हसन, नईम हसन, अल अमीन हुसैन, इबादत हुसैन, मुसद्दक हुसैन, शादमान इस्लाम, तैजुल इस्लाम, अबु जायेद, इमरूल कायेस, महमूदुल्लाह, मोहम्मद मिथुन, मुशफिकुर रहीम, मुस्ताफिजूर रहमान

भारत में पहला डे-नाइट टेस्ट मैच कल से, जानिए- कैसे रिवर्स स्विंग में नहीं आएगी परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग
ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग
देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget