एक्सप्लोरर

सचिन तेंदुलकर हुए इस इंग्लिश गेंदबाज के फैन, बोले- पहला बॉलर है जो रिवर्स स्विंग को भी..

सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि एंडरसन पहला गेंदबाज है जो रिवर्स स्विंग को भी रिवर्स करता है.

नई दिल्ली: भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि जेम्स एंडरसन एकमात्र गेंदबाज है जो ‘रिवर्स आउटस्विंगर’ डाल सकता है जिसमें उनकी कलाई की स्थिति पारंपरिक इनस्विंगर जैसी होती है. तेंदुलकर ने इसे ‘रिवर्स’ रिवर्स स्विंग नाम दिया.

वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा के साथ अपने 100 एमबी ऐप पर तेंदुलकर ने बताया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ एजिस बॉउल में चल रहे पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में एंडरसन इंग्लैंड के लिये क्यों महत्वपूर्ण है. तेंदुलकर ने लारा से कहा, ‘‘रिवर्स स्विंग के मामले में जिम्मी एंडरसन संभवत: पहला गेंदबाज है जो रिवर्स स्विंग को भी रिवर्स करता है. ’’

अगर सरल शब्दों में कहें तो दायें हाथ के बल्लेबाज के लिये पारंपरिक स्विंग में गेंद का चमकदार हिस्सा बाहर की तरफ और खुरदुरा हिस्सा अंदर की तरफ होता है. रिवर्स आउटस्विंगर के मामले में गेंद का मूवमेंट बदल जाता है मतलब वह दायें हाथ के बल्लेबाज के लिये बाहर की तरफ निकलती है लेकिन चमकदार हिस्सा बाहर की तरफ ही रहता है लेकिन दोनों मामलों में कलाई की स्थिति भिन्न होती है.

तेंदुलकर के अनुसार जब उन्होंने एंडरसन की कलाई की स्थिति पर ध्यान दिया तो उन्होंने उन्हें रिवर्स आउटस्विंगर करते हुए देखा जिसमें कलाई की स्थिति पारंपरिक इनस्विंगर की तरह थी. ऐसा उन्होंने पहले कभी नहीं सुना था.

सचिन तेंदुलकर हुए इस इंग्लिश गेंदबाज के फैन, बोले- पहला बॉलर है जो रिवर्स स्विंग को भी..

तेंदुलकर ने कहा, ‘‘मैंने कई बार अनुभव किया कि वह गेंद को ऐसे पकड़ता है जैसे आउटस्विंगर करना चाहता हो लेकिन गेंद छोड़ते समय वह गेंद को अंदर लाने की कोशिश करता है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अधिकतर बल्लेबाज कलाई की स्थिति पर गौर करते हैं और वह असल में क्या करता है. वह आपको दिखाएगा कि वह इनस्विंगर कर रहा है लेकिन गेंद के दोनों हिस्सों के बीच असंतुलन से वह बाहर की तरफ निकलेगी. ’’तेंदुलकर ने कहा कि अपनी कलाई की स्थिति में तेजी से बदलाव करके एंडरसन बल्लेबाज को शॉट मारने के लिये मजबूर कर देता है.

उन्होंने कहा, ‘‘वह जो करता है, वह आपको इनस्विंगर खेलने के लिये तैयार करता है और गेंद जब आधी पिच से ज्यादा पार कर लेती है तब वह आपसे बाहर की तरफ निकलना शुरू कर देती है. लेकिन आप तो शॉट खेलने के लिये तैयार हो क्योंकि आपने इनस्विंग की स्थिति देखी है और यह मेरे लिये नया था. कोई ऐसा नहीं करता है. ’’

बता दें कि जेम्स एंडरसन इंग्लैंड की टीम की तरफ से 151 टेस्ट मैचों में 584 विकेट ले चुके हैं. वनडे मैचों की बात की जाए तो वह 194 वनडे मैचों में 269 विकेट हासिल कर चुके हैं. वहीं, 19 टी-20 मैच में एंडरसन 18 विकेट चटका चुके हैं. जेम्स एंडरसन को दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक माना जाता है.

ये भी पढ़ें:

माही के रन आउट होते ही टूट गया था करोड़ों भारतीयों का सपना, VIDEO देखकर एक साल बाद भी भावुक हो जाएंगे फैंस

Sunil Gavaskar Birthday: सौरभ गांगुली से टॉस की भी प्रैक्टिस कराते थे गावस्कर, पढ़ें ये अनसुनी कहानी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के; जानें क्या कहा
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget