एक्सप्लोरर

Sunil Gavaskar Birthday: सौरभ गांगुली से टॉस की भी प्रैक्टिस कराते थे गावस्कर, पढ़ें ये अनसुनी कहानी

क्रिकेट लीजेंड सुनील गावस्कर आज 71 साल के हो गए हैं. सुनील गावस्कर द्वारा सौरभ को टॉस प्रैक्स्टिस की सलाह देने का यह किस्सा आज भी बहुत कम लोग जानते हैं.

नई दिल्ली: गार्नर, मार्शल, टॉमसन, इमरान, हैडली जैसे गेंदबाज़ों को बिना हेलमेट के उन्होंने 20 साल तक खेला और 10 हज़ार से ज़्यादा रन बनाए. बड़े बल्लेबाज़ तो बहुत आए हैं लेकिन टेक्निक, स्किल, अनुशासन के साथ इतना साहस शायद ही कोई भारतीय बल्लेबाज दिखा पाया है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनिंग बल्लेबाज़ी की परिभाषा बदल देने वाले सुनील गावस्कर आज 71 साल के हो गए हैं.

आज गावस्कर की एक ऐसी मज़ेदार कहानी आपको बताएंगे जो शायद ही अपने सुनी हो. साल 2004 में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत में खेलने आई थी. 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच बेंगलुरू में था. गावस्कर इंग्लैंड गए थे और वहां से भारत वापस लौटकर सीधा टीम इंडिया के साथ बेंगलुरू में जुड़े. सौरव गांगुली ने उस सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की थी .

सीरीज से पहले सौरव ने बीसीसीआई से कहा था कि सुनील गावस्कर को बैटिंग कंसलटेंट के रूप में भारतीय बल्लेबाजों को ट्रेनिंग कराने की अनुमति दी जाए. बोर्ड ने सौरव की बात मान ली और गावस्कर बेंगलुरू में टीम के साथ जुड़ गए. तो ऐसा हुआ कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सुनील गावस्कर बने भारतीय टीम के बैटिंग कंसलटेंट और ऐलान बॉर्डर ऑस्ट्रेलियाई टीम के चयनकर्ता थे.

पहले टेस्ट मैच से पहले गावस्कर हर ट्रेनिंग सेशन से पहले सौरव को कहते रहे कि टॉस की प्रैक्टिस भी करते रहो. सौरव गांगुली ने उन्हें कहा था कि क्या इससे कुछ फायदा होगा ? लेकिन सुनील गावस्कर हर ट्रेनिंग सेशन के बाद टॉस की प्रैक्टिस भी सौरव को कराते रहे. आपको विश्वास नहीं होगा कि 20 बार में लगभग 16-17 बार गांगुली ने प्रैक्टिस में टॉस जीत भी लिया.

मैच के दिन टॉस से पहले सौरव काफी कॉन्फिडेंट थे. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस मैच में एडम गिलक्रिस्ट कप्तानी कर रहे थे. लेकिन मैच में उल्टा हो गया. इतनी प्रैक्टिस के बावजूद सौरव टॉस हर गए. फर्स्ट इनिंग्स में गिलक्रिस्ट और माइकेल क्लार्क दोनों बल्लेबाज़ों ने शतक जड़ा और भारत मैच हार गया. सौरव ने गावस्कर को कहा था कि सर इसके आगे वे कभी टॉस की प्रैक्टिस नहीं करने वाले हैं.

यह भी पढ़ें:

भारत में कोरोना से होने वाली मृत्यु दर घटकर 2.72 फीसदी हुई- स्वास्थ्य मंत्रालय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget