एक्सप्लोरर

WWC17 फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के लिए आसान नहीं होगा: मिताली राज

WWC17 फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के लिए आसान नहीं होगा: मिताली राज
डर्बी: भारतीय कप्तान मिताली राज ने रविवार को होने वाले आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड को चेतावनी देते हुए कहा कि मेजबानों को उनकी सुधार कर रही और आत्मविश्वास से भरी टीम से कड़े मुकाबले की उम्मीद करनी चाहिए. भारत ने इंग्लैंड को शुरूआती मैच में 35 रन से मात दी थी और फाइनल में फिर उसे मेजबान टीम से भिड़ंना है. मिताली ने पत्रकारों से कहा, ‘‘बतौर टीम हम फाइनल का हिस्सा होने से काफी रोमांचित हैं. हम जानते थे कि यह टूर्नामेंट आसान नहीं होगा लेकिन जिस तरह से लड़कियों ने हर स्थिति में टीम की जरूरत के हिसाब से प्रदर्शन किया है, भले ही ये बल्लेबाज हों या गेंदबाज, उससे लगता है कि फाइनल उनके लिये चुनौतीपूर्ण होगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह निश्चित रूप से ही इंग्लैंड के लिये आसान नहीं होगा. लेकिन यह निर्भर करता है कि उस दिन हम कैसा प्रदर्शन करते हैं. हमें सचमुच अपनी योजना और रणनीति के मुताबिक खेलना होगा क्योंकि इंग्लैंड ने भी पहले मैच में हमसे हारने के बाद से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.’’ कप्तान ने कहा, ‘‘उन्होंने फाइनल तक काफी अच्छा खेल दिखाया, इसलिये मेजबान टीम के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेलना चुनौती होता है. लेकिन यह इकाई इसके लिये तैयार है. ’’ हरमनप्रीत कौर ने 115 गेंद में नाबाद 171 रन की पारी खेली जिससे भारत ने सेमीफाइनल में गत चैम्पियन आस्ट्रेलिया पर कल 36 रन से जीत दर्ज की. मिताली ने इसे बड़ी उपलब्धि करार किया, उन्होंने कहा, ‘‘हरमनप्रीत की पारी शानदार रही. गेंदबाजों ने सचमुच काफी अच्छा प्रदर्शन किया. झूलन ने भी लय में वापसी की और शिखा ने भी अच्छी गेंदबाजी की. स्पिनरों ने काफी अच्छा काम किया. यह इकाई अब एकजुट लगती है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड के खिलाफ विकेट गंवाने के बाद हमने वापसी की और आस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल जीतना बड़ी उपलब्धि थी. ’’ अपनी टीम के बारे में बात करते हुए मिताली ने कहा, ‘‘हमारे पास अब ऐसी खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की हैं. वे हर मैच में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. हर मैच में हमारे लिये एक खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करती है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड के खिलाफ स्मृति ने अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली. फिर पूनम राउत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार स्कोर बनाया और अब हरमनप्रीत कौर ने अच्छी पारी खेली. इसलिये शीर्ष क्रम रन बना रहा है, जब हमें इसकी सचमुच जरूरत होती है. इसके अलावा गेंदबाजी इकाई का प्रदर्शन भी शानदार रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget