एक्सप्लोरर

इशांत के शानदार स्पेल से दिल्ली ने महाराष्ट्र को मुश्किल में फंसाया

इशांत शर्मा ने अपने शानदार स्पैल से चयनकर्ताओं को आकर्षित करने का प्रयास किया जिससे दिल्ली ने आज यहां रणजी ट्राफी ग्रुप डी के मुकाबले में पहली पारी में 419 रन बनाने के बाद दूसरे दिन स्टंप तक महाराष्ट्र के महज 59 रन पर आठ विकेट झटक लिये. इशांत शर्मा ने आज अपने स्पेल में इतनी शानदार गेंदबाज़ी की कि उन्होंने शुरूआती 3 ओवरों में ही 3 विकेट चटका लिए.

नई दिल्ली: इशांत शर्मा ने अपने शानदार स्पैल से चयनकर्ताओं को आकर्षित करने का प्रयास किया जिससे दिल्ली ने आज यहां रणजी ट्राफी ग्रुप डी के मुकाबले में पहली पारी में 419 रन बनाने के बाद दूसरे दिन स्टंप तक महाराष्ट्र के महज 59 रन पर आठ विकेट झटक लिये. इशांत शर्मा ने आज अपने स्पेल में इतनी शानदार गेंदबाज़ी की कि उन्होंने शुरूआती 3 ओवरों में ही 3 विकेट चटका लिए. दिन में 40 से भी ज्यादा ओवर का खेल नहीं हो सका लेकिन दिल्ली के पास तीसरे दिन ही मैच खत्म करने का मौका होगा क्योंकि टीम अब भी 360 रन की बढ़त बनाये है. भुवनेश्वर कुमार अपनी शादी के कारण श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पायेंगे जिसे इशांत के पास रणजी ट्राफी में शानदार प्रदर्शन कर अंतिम एकादश में जगह बनाने का अच्छा मौका होगा. यह उनका चौथा रणजी मैच है और वह अभी तक 18 विकेट झटक चुके हैं. उन्होंने अपनी रफ्तार और उछाल से महाराष्ट्र के बल्लेबाजों को परेशान किया, जिसमें आईपीएल विशेषज्ञ राहुल त्रिपाठी की लाल गेंद के खिलाफ खराब तकनीक भी सभी के सामने आ गयी. इशांत ने छह ओवर में दो मेडन से 14 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किये. उनके अलावा नवदीप सैनी ने 21 रन देकर दो और ललित यादव ने दो रन देकर दो विकेट झटके. महाराष्ट्र के लिये रोहित मोटवानी (23) और नौशाद शेख (12) ने मिलकर 37 रन जोड़े, जिसके बाद सैनी ने दोनों के विकेट झटके. इससे पहले युवा नीतिश राणा ने करियर की सर्वश्रेष्ठ 174 रन की पारी खेली और दिल्ली को 400 रन के पार कराया. उन्होंने इसके लिये 264 गेंद का सामना किया, जिसमें 18 चौके और चार छक्के जड़े थे. उन्होंने और पदार्पण कर रहे ललित यादव (52) ने छठे विकेट के लिये 104 रन जोड़े.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 छक्के-चौके, धोनी ने आज ही बनाए थे 183; वर्ल्ड रिकॉर्ड अब भी कायम
25 छक्के-चौके, धोनी ने आज ही बनाए थे 183; वर्ल्ड रिकॉर्ड अब भी कायम
रोहित-विराट पहुंच गए न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला मैच? देखें शेड्यूल
रोहित-विराट पहुंच गए न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला मैच? देखें शेड्यूल
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
25 छक्के-चौके, धोनी ने आज ही बनाए थे 183; वर्ल्ड रिकॉर्ड अब भी कायम
25 छक्के-चौके, धोनी ने आज ही बनाए थे 183; वर्ल्ड रिकॉर्ड अब भी कायम
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget