एक्सप्लोरर

IPL 2024: डेढ़ घंटे में हो जाता करोड़ों का नुकसान! प्रेजेंटेशन समारोह में 90 मिनट देरी का काला सच

IPL 2024: फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की खिताबी जीत के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी ने सनसनी फैला दी है. सेरेमनी को जानिए क्यों 90 मिनट की देरी से शुरू किया गया.

IPL 2024: बीते रविवार कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल मैच खेला गया. इस मुकाबले में KKR ने 57 गेंद शेष रहते 8 विकेट से खिताबी भिड़ंत को अपने नाम किया था. दरअसल मुकाबला तय समय से पहले खत्म हो गया था, इसके बावजूद प्रेजेंटेशन सेरेमनी देरी से शुरू की गई थी. इसी बात को लेकर क्रिकेट जगत में सनसनी फैल गई है. प्रेजेंटेशन सेरेमनी को 90 मिनट की देरी से शुरू किया गया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर घमासान शुरू हो गया है.

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 113 रन बनाए थे, लेकिन KKR ने इस लक्ष्य को मात्र 72 मिनट के खेल में चेज़ कर लिया था. यानी फाइनल करीब 10:30 बजे तक समाप्त हो चुका था, लेकिन आमतौर पर मुकाबला 11:30 बजे तक समाप्त होता है. दूसरी ओर प्रेजेंटेशन सेरेमनी उसके भी करीब 10-15 मिनट बाद शुरू करवाई जाती है. फाइनल के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में खिलाड़ियों को कई अवार्ड दिए जाने थे, इसलिए मैदान में लोग बेसब्री से इसका इंतज़ार कर रहे थे. 10:30 बजे के बाद फैंस को करीब डेढ़ घंटे का इंतज़ार करना पड़ा और आखिरकार 11:53 मिनट पर सेरेमनी शुरू की गई. इस कारण लोग सोशल मीडिया पर गुस्सा जताने लगे थे, लेकिन प्रेजेंटेशन सेरेमनी का देरी से शुरू होने का भी एक कारण रहा.

क्यों देरी से शुरू हुई प्रेजेंटेशन सेरेमनी?

चूंकि फाइनल मैच तय समय से करीब एक घंटे पहले ही समाप्त हो गया था, इसलिए यदि तुरंत सेरेमनी शुरू करवाई जाती तो प्रसारणकर्ताओं को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता था. प्रसारणकर्ताओं को कोई घाटा ना हो, इसलिए लगातार एडवर्टाइजमेंट दिखाए गए. समय को खपाने के लिए कमेंटेटर्स भी मैदान पर आकर KKR के खिलाड़ियों का इंटरव्यू लेते दिखे और शाहरुख खान से जैसे कैमरा हटने को तैयार नहीं था.

मैच में क्या-क्या हुआ?

फाइनल मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया, जिसमें SRH ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. क्वालीफायर 1 मैच की तरह हैदराबाद के बल्लेबाज एक बार फिर फिसड्डी साबित हुए क्योंकि पूरी टीम मात्र 113 रन पर सिमट गई थी. हालांकि KKR के सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन मात्र 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, लेकिन रहमनुल्लाह गुरबाज़ ने 32 गेंद में 39 रन और वेंकटेश अय्यर ने 26 गेंद में 52 रन की पारी खेलकर KKR को तीसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें:

RIYAN PARAG: 'सारा अली खान हॉट, अनन्या पांडे हॉट...', रियान पराग की यूट्यूब हिस्ट्री लीक, देखें वीडियो

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget