एक्सप्लोरर

RR vs RCB: रियान पराग ने छोड़ा रजत पाटीदार का आसान सा कैच, फिर हुई चौकों-छक्कों की बारिश

IPL 2022: आईपीएल 2022 के क्वालीफायर 2 में रियान पराग ने रजत पाटीदार का कैच ड्रॉप कर दिया. इसके बाद पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी की. पाटीदार का जब कैच छूटा तब वह 12 गेंदों पर 13 रन बनाकर खेल रहे थे.

IPL 2022 Qualifier 2: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का दूसरा क्वालीफायर (IPL 2022 Qualifier 2) मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. टॉस के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने कहा कि वह पहले बैटिंग ही करना चाहते थे. पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. दूसरे ही ओवर में पूर्व कप्तान विराट कोहली पवेलियन लौट गए. लेकिन इसके बाद फाफ और रजत पाटीदार ने तेजी से रन बनाने शुरू किए.

रियान पराग से छूटा कैच
राजस्थान की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने छठा ओवर किया. इस ओवर की पांचवीं गेंद पर शानदार फील्डर रियान पराग ने रजत पाटीदार का आसान सा कैच ड्रॉप कर दिया. पाटीदार इस समय 12 गेंदों पर 13 रन बनाकर खेल रहे थे. कृष्णा की पटकी हुई गेंद पर पाटीदार ने कट लगाने का प्रयास किया लेकिन बैकवर्ड प्वाइंट पर रियान पराग गलती कर बैठे. रियान के सिर के ऊपर की गेंद दोनों हाथों के बीच से छूट गई. इसके बाद पाटीदार ने कप्तान फाफ के साथ मिलकर जमकर बाउंड्री लगाना शुरू की. उन्होंने 42 गेंदों पर 58 रन बनाए. बता दें कि पराग ने इस सीजन 15 कैच पकड़े हैं.

 

 

पिछले मैच में भी मिला था जीवनदान
आरसीबी के पिछले मुकाबले में रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने 54 गेंदों पर 112 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के जड़े थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 207.40 का रहा था. इस मैच में भी रजत को एक जीवनदान मिला था. रवि बिश्नोई के 16वें ओवर में पाटीदार ने 27 रन लूटे थे. इस ओवर में रजत पाटीदार को जीवनदान भी मिला था, जिसका उन्होंने फायदा उठाया था. रजत ने यहां एक ही ओवर में 3 छक्के और 2 चौके लगाए थे.

 

ये भी पढ़ें...

RR vs RCB: कोहली के आउट होने पर इस फैन गर्ल का रिएक्शन वायरल, प्रसिद्ध कृष्णा ने ऐसे लिया विकेट

RR vs RCB Qualifier 2: फैंस का दिल टूटा! नहीं चला विराट कोहली का बल्ला, सामने आए ऐसे रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget