एक्सप्लोरर

MI vs RR: मुंबई इंडियंस की हार के बाद कप्तान रोहित का बयान, जानिए क्या बताया हार का कारण

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 23 रनों से हरा दिया. कप्तान रोहित शर्मा ने हार के कारण को लेकर प्रतिक्रिया दी है.

मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि उनकी टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छे विकेट पर 194 रन का लक्ष्य हासिल करना चाहिए था. मुंबई की टीम को 23 रन से हार का सामना करना पड़ा और इस दौरान चोटिल सीनियर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की कमी साफ खली. रोहित ने हालांकि कहा कि जब तक यह बल्लेबाज हाथ की चोट से पूरी तरह नहीं उबर जाता तब तक वह उसे खिलाकर जोखिम नहीं लेंगे.

रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे लगा है कि उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 193 रन बनाए. बटलर ने शानदार पारी खेली, हमने उसे आउट करने का हर संभव प्रयास किया. लेकिन मुझे लगता है कि इस पिच पर 193 रन के खिलाफ जीत दर्ज की जानी चाहिए थी, विशेषकर जब आपको सात ओवर में 70 रन की जरूरत हो. लेकिन इस तरह की चीजें होती हैं और अभी टूर्नामेंट का शुरुआती समय है. हम सीख सकते हैं.’’

रोहित ने मैच के सकारात्मक पक्षों पर कहा, ‘‘बुमराह ने अच्छी गेंदबाजी की. मिल्स ने भी. और तिलक ने शानदार बल्लेबाजी की. इशान की बल्लेबाजी बेहतरीन थी. मुझे लगता है कि अगर इन दोनों में से कोई अंत तक बल्लेबाजी करता तो अंतर पैदा होता.’’

कप्तान ने हालांकि अगले मैच में सूर्यकुमार के उपलब्ध होने के बारे में कुछ तय नहीं बताया. उन्होंने कहा, ‘‘वह हमारे लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी है. फिट होने पर वह सीधे टीम में आएगा लेकिन हम चाहते हैं कि वह अंगुली की चोट से पूरी तरह उबर जाए.’’

यह भी पढ़ें : MI vs RR: जोस बटलर के तूफानी शतक से राजस्थान रॉयल्स के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड, इस मामले में की दिल्ली कैपिटल्स की बराबरी

RR vs MI: देवदत्त पडिक्कल के आउट होते ही रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड, धोनी-रैना की लिस्ट में हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget