एक्सप्लोरर

IPL 2022: 10 टीमें 14-14 मैच, IPL के चौथे सीजन की तरह ही है 15वें सीजन का फॉर्मेट

IPL 2022 में दो नई टीमों के जुड़ने से इसके फॉर्मेट में बदलाव किया गया है. नया फॉर्मेट IPL 2011 की तरह ही रखा गया है.

IPL के पिछले सीजनों को देखा जाए तो इनमें आठ टीमें होती थीं और सभी टीमें आपस में 2-2 बार भिड़ती थीं. इस तरह हर टीम 14-14 मैच खेलती थी और लीग स्टेज में कुल 70 मैच हुआ करते थे. इस बार IPL में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं लेकिन फिर भी हर टीम 14-14 ही मैच खेलेगी और कुल 70 ही मैच होंगे, अंतर बस यह है कि सभी टीमें आपस में 2-2 बार नहीं भिड़ेंगी. 

इस बार सभी 10 टीमों को दो ग्रुप में बांट दिया गया है. दोनों ग्रुप में 5-5 टीमें रखी गई हैं. पहले से खेलती आ रही आठ टीमों को उनकी खिताबी जीत और प्रदर्शन के हिसाब से ग्रुप में जगह दी गई है. यानी जिस टीम का प्रदर्शन IPL में सबसे अच्छा रहा है, उसे पहले रखा गया है. उदाहरण के लिए सबसे ज्यादा खिताब मुंबई (5) के नाम हैं और फिर चेन्नई (4) का नंबर आता है. ऐसे में ग्रुप-ए में पहले नंबर पर मुंबई इंडियंस को रखा गया है और ग्रुप-बी में पहले नंबर पर चेन्नई को जगह दी गई है. यानी बराबरी की टक्कर वाली टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने रखी गई हैं. जो 2 नई टीमें हैं, उन्हें दोनों ग्रुपों में आखिरी में रखा गया है.

अब एक टीम अपनी ग्रुप की अन्य चार टीमों के साथ 2–2 मैच खेलेगी, यानी एक टीम के 8 मैच अपने ग्रुप की टीमों के साथ ही हो जाएंगे. इसके साथ ही वह टीम दूसरे ग्रुप में अपने समानांतर रखी गई टीम के साथ भी दो मैच खेलेगी और बाकियों के साथ 1–1 मुकाबला होगा. जैसे मुंबई और चेन्नई अपने-अपने ग्रुप पर पहले नंबर पर हैं, तो दोनों एक दूसरे के खिलाफ 2–2 मैच खेलेंगी. इस तरह एक टीम अपने ग्रुप की टीमों के साथ 8 मैच और दूसरे ग्रुप की 5 टीमों के साथ 6 मैच खेलेगी. इस तरह लीग स्टेज में कुल 14 मैच खेले जाएंगे.

ग्रुप-ए ग्रुप-बी
1. मुंबई इंडियंस 1. चेन्नई सुपर किंग्स
2. कोलकाता नाइट राइडर्स 2. सनराइजर्स हैदराबाद
3. राजस्थान रॉयल्स 3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
4. दिल्ली कैपिटल्स 4. पंजाब किंग्स
5. लखनऊ सुपर जायंट्स 5. गुजरात टाइटंस

IPL का यह फॉर्मेट पूरी तरह से साल 2011 में हुए IPL के चौथे सीजन के फॉर्मेट की तरह है. 2011 में भी IPL में 10 टीमें थीं और इन्हें इसी तरह दो ग्रुप में बांट कर 14-14 मैच खिलाए गए थे.

यह भी पढ़ें..

IPL: जब CSK ने लगातार चार IPL मैच गंवाने के बाद जीता था टाइटल, ऐसा रहा था सफर

IPL 2022: ये हैं IPL के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दस बल्लेबाज़, लिस्ट में पांच भारतीय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget