एक्सप्लोरर

IPL 2022: ये हैं IPL के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले 10 बल्लेबाज़, लिस्ट में पांच भारतीय

IPL में दो बार 14-14 गेंदों पर अर्धशतक लगे हैं. ये दोनों अर्धशतक IPL के इतिहास के सबसे तेज अर्धशतक हैं.

हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस की मुंबई इंडियंस के खिलाफ पारी आपको याद होगी. 6 अप्रैल 2022 को हुए मैच में कमिंस ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंद पर 56 रन जड़ डाले थे. उन्होंने महज 14 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की थी. यह IPL के सबसे तेज अर्धशतक में से एक था. उनसे पहले केएल राहुल ने IPL 2018 में इतनी ही गेंद पर फिफ्टी जड़ी थी. फिलहाल केएल राहुल और पैट कमिंस IPL के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. जानिए IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज कौन-कौन हैं..

1. केएल राहुल ने IPL 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स के  खिलाफ महज 14 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया था. यह IPL का सबसे तेज अर्धशतक है.
2. पैट कमिंस ने IPL 2022 में KKR की ओर से मुंबई इंडिंयस के खिलाफ 14 गेंद पर फिफ्टी जड़ी थी. वह IPL के सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ियों मं केएल राहुल के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर मौजूद हैं.
3. सुनील नरेन ने IPL 2017 में RCB के खिलाफ 15 गेंद में अर्धशतक लगाया था. नरेन ने यह अर्धशतक KKR की ओर से खेलते हुए लगाया था.
4. युसूफ पठान ने भी KKR की ओर से खेलते हुए SRH के खिलाफ 15 गेंद पर फिफ्टी लगाई थी. युसूफ ने 2014 के IPL में यह उपलब्धि हासिल की थी.
5. सुरेश रैना ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 2014 में 16 गेंद पर अर्धशतक लगाया था. रैना तब CSK की ओर से खेलते थे.
6. इशान किशन ने मुंबई की ओर से खेलते हुए SRH के खिलाफ 2021 में 16 गेंद पर फिफ्टी लगाई थी.
7. क्रिस गेल 17 गेंद पर फिफ्टी बना चुके हैं. उन्होंने 2013 के IPL में RCB की ओर से पुणे वॉरियर्स के खिलाफ यह फिफ्टी जड़ी थी.
8. मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए हार्दिक पांड्या ने IPL 2019 में KKR के खिलाफ 17 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया था.
9. एडम गिलक्रिस्ट ने IPL 2009 में 17 गेंद पर फिफ्टी जड़ी थी. वह इस लिस्ट में लंबे समय तक टॉप पर रहे थे.
10. क्रिस मॉरिस ने IPL 2016 में 17 गेंद पर अर्धशतक जड़ा दिया था. तब वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे.

यह भी पढ़ें..

IPL 2022: रेमा के 'काम डाउन' सॉन्ग पर जमकर थिरके श्रेयस और रसेल, देखें वीडियो

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले अनुज रावत कौन हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget