एक्सप्लोरर

IPL 2020: लारा ने की पंत की तारीफ, बताया स्टार खिलाड़ी ने क्या सुधार किया है

IPL 2020: रिषभ पंत ने आईपीएल 13 में बल्लेबाजी के कम मौके मिलने के बावजूद शानदार फॉर्म दिखाया है. पंत इस सीजन में अब तक 171 रन बना चुके हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक शानदार खेल दिखाया है. दिल्ली का टॉप आर्डर इतने जबरदस्त फॉर्म में है कि रिषभ पंत को अब तक ज्यादा बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिल पाया है. पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा ने हालांकि पंत के प्रदर्शन की तारीफ की है. लारा का मानना है कि पंत ने अपने खेल में बहुत ज्यादा सुधार किया है.

आईपीएल-13 में पंत शानदार फॉंर्म में हैं. उन्होंने पांच मैचों में अभी तक 171 रन बनाए हैं. लारा ने कहा, "मुझे लगता है कि वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी संपत्ति हैं, लेकिन उन्होंने अपने खेल में भी काफी सुधार किया है. मैं उनकी बल्लेबाजी और उन्होंने उसमें जो सुधार किए हैं उनके बारे में बात कर रहा हूं."

उन्होंने कहा, "एक बात नोट करने वाली है कि उनकी इच्छा हर गेंद पर लेग साइड में खेलने की होती है. उनके रन बनाने का चार्ट देखेंगे तो यह पता चलता है कि वह ऑन साइड पर खेलना ज्यादा पसंद करते हैं. मुझे लगता है कि उन्हें पता चला कि यह काम नहीं कर रहा है और इसलिए उन्होंने अपने ऑफ-साइड के खेल को सुधारा."

लारा के मुताबिक पंत ने अपने ऑफ साइड के खेल को सुधारा है जिसके कारण वह अब ज्यादा रन बना रहे हैं. उन्होंने कहा, "अब उनके पास हर विभाग में रन करने की क्षमता है. उनके स्कोरिंग चार्ट काफी प्रभावशाली हैं और हां, वो गेंदबाजों के लिए चिंताजनक हैं."

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अब तक खेले गए 5 में से चार मैचों में जीत दर्ज की है. शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ होगा.

IPL 2020: केदार जाधव के नाम दर्ज हुआ बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड, जमकर हो रही है आलोचना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget