एक्सप्लोरर

IPL 2022: खराब फॉर्म से जूझ रहे कीरोन पोलार्ड को वेस्टइंडीज दिग्गज ने दी ये सलाह, जानें क्या कहा

IPL 2022 पोलार्ड के लिए कुछ खास नहीं रहा है. पोलार्ड के इस प्रदर्शन पर वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि पोलार्ड को अपने खेल को फिर से शुरू करने की जरूरत है.

Kieron Pollard: पांच बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस का मौजूदा सीजन में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा है. टीम के स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड का प्रदर्शन भी इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है. इस सीजन उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से ही संघर्ष किया है. आईपीएल 2022 में पोलार्ड ने अब तक 11 मैचों में 14.40 की औसत और 107.46 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 144 रन बनाए हैं. वहीं वह सिर्फ चार विकेट ही अपने नाम कर सके हैं. पोलार्ड ने इस सीजन 11 मुकाबलों की 7 इनिंग में गेंदबाजी की है. इस दौरान उन्होंने 14 ओवर में 8.92 की इकॉनमी से 125 रन लुटाए. 

इयान बिशप ने दी ये सलाह
पोलार्ड के इस प्रदर्शन पर वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि पोलार्ड को अपने खेल को फिर से शुरू करने की जरूरत है.  बिशप ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, "पोलार्ड को खुद अपने खेल को फिर से बनाना होगा, हालांकि वह ऐसा करना पसंद करते हैं, क्योंकि अभी उन्हें बहुत क्रिकेट खेलना है." उन्होंने कहा, "लोग कह रहे हैं कि वह अपने प्रदर्शन को लेकर निराश हैं, मैं वहां नहीं जा रहा हूं. मुझे लगता है कि वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो खुद को नया रूप दे सकते हैं."

मुंबई के लिए काफी योगदान
उन्होंने मीडिया और फैंस से अनुरोध किया कि उन्हें मुंबई इंडियंस के लिए इस ऑलराउंडर खिलाड़ी के योगदन को याद रखना चाहिए. बिशप ने कहा, "हां, वे विश्वास बनाए हुए हैं और उनके लिए एक महान खिलाड़ी के प्रति वफादार हैं. हमारे पास लंबी यादें हैं - जब मैं मीडिया में कहता हूं, कुछ फैंस चीजों को जल्दी भूल जाते हैं."

उनके प्रदर्शन को भुलाया नहीं जा सकता
जब मुंबई ने चैंपियनशिप जीती तो आप को पोलार्ड के प्रदर्शन पर नजर डालनी चाहिए. 2013 में 42 की औसत से 420 रन, 2019 और 2020 में 30 से अधिक की औसत और  160 से 190 की बीच के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. वह मुंबई इंडियंस की जीत के अभिन्न अंग हैं. आप अहम मौकों पर उनके प्रदर्शन को भुला नहीं सकते हैं. ऐसे में उन्हें भरपूर मौके दिए जाने चाहिए. बता दें कि मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स से होगा.

ये भी पढ़ें...

IPL: आखिर क्यों स्टंप पर बॉल लगने के बावजूद आउट नहीं दिए गए वॉर्नर? जानिए क्रिकेट का ये नियम

IPL 2022: ऋषभ पंत के नाम दर्ज हुआ यह बड़ा रिकॉर्ड, कई दिग्गज खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget