एक्सप्लोरर

IPL 2022: ऋषभ पंत के नाम दर्ज हुआ यह बड़ा रिकॉर्ड, कई दिग्गज खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

Rishabh Pant Record: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के नाम एक खास उपलब्धि जुड़ गई है. उन्होंने टी20 क्रिकेट में एक खास मुकाम हासिल किया.

Rishabh Pant Record Delhi Capitals IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के नाम एक खास उपलब्धि जुड़ गई. उन्होंने टी20 क्रिकेट में 4000 रन पूरे कर लिए हैं. पंत ने दिल्ली और राजस्थान रॉयल्स के बीच  खेले गए मैच में यह मुकाम हासिल किया. उनकी टीम दिल्ली ने इस मैच में राजस्थान को 8 विकेट से हराया. मैच के दौरान मिशेल मार्श के आउट होने के बाद पंत ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के ओवर में दो छक्के जड़े, जिसमें वह चार गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे.

उन्होंने 154 टी20 मैचों में 33.09 के औसत और 146.55 के स्ट्राइक रेट से 4004 रन पूरे किए, जिसमें दो शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं. इससे पहले, मार्श ने 62 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के साथ पारी को आगे बढ़ाया. वार्नर 41 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद रहे. दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 144 रन की साझेदारी हुई. वहीं, दिल्ली ने आठ विकेट से मैच में जीत दर्ज की.

पंत ने मैच के बाद कहा, "खिलाड़ियों ने मैच में अच्छा खेला और मेरा मानना है कि क्रिकेट में सुधार के लिए हमेशा जगह होती है. इस तरह के विकेटों पर रन बनाने की थोड़ी समस्या जरूर होती है, लेकिन खिलाड़ियों को अपना मनोबल नहीं तोड़ना चाहिए. मुझे खुशी है कि हमने पहले गेंदबाजी की. मुझे लगा कि इस पिच पर 140-160 का स्कोर अच्छा था, जिसे टीम ने आसानी से हासिल कर लिया."

पंत ने कहा था कि दिल्ली को सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की कमी खल रही है, जो बुखार की चपेट में आकर अस्पताल में भर्ती हैं. दिल्ली ने इस जीत के साथ 12 अंक प्राप्त कर लिए हैं, जो पांचवें स्थान पर मौजूद है. टीम अब सोमवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी और अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखेगी.

फ्रैंचाइजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए पंत को बधाई दी है. टीम ने लिखा, "पंत को टी20 लीग में 4000 रन पूरे करने के लिए बधाई."

यह भी पढ़ें : IPL 2022: खास रणनीति के तहत नंबर 3 पर बैटिंग करने आए थे अश्विन, बताया क्या था राजस्थान रॉयल्स का प्लान

CSK vs MI: रोहित शर्मा के लिए अब तक 'काल' साबित हुए हैं ये गेंदबाज, चेन्नई के खिलाफ फिर से लग सकता है झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget