एक्सप्लोरर

Hardik Pandya Statement: हार से बौखलाए हार्दिक पांड्या ने कहा- 'कहने के लिए कुछ नहीं क्योंकि...'

पंड्या ने पंजाब किंग्स को जीत का श्रेय देते हुए कहा कि पंजाब किंग्स को इसका श्रेय जाता है. गेंद रिवर्स स्विंग करने लगी थी.

मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ सात विकेट की हार के बाद विरोधी टीम को जीत का श्रेय देते हुए कहा कि उनके पास अपने खराब प्रदर्शन पर कहने के लिए अधिक कुछ नहीं है और उन्हें बैठकर देखना होगा कि खामियां कहां हैं.

पंजाब किंग्स की टीम मुंबई के 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रभसिमरन की 39 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों से नाबाद 80 रन की पारी और कप्तान श्रेयस अय्यर (66 रन, 35 गेंद, पांच चौके, चार छक्के) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी की बदौलत 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाकर आसान जीत दर्ज करने में सफल रही.

इससे पहले मौजूदा सत्र में अपना पहला मैच खेल रहे क्विंटन डिकॉक ने 60 गेंद में सात छक्कों और आठ चौकों से नाबाद 112 रन की पारी खेलने के अलावा नमन धीर (50 रन, 31 गेंद, तीन चौके, तीन छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी की जिससे मुंबई इंडियन्स ने छह विकेट पर 195 रन बनाए. ये दोनों उस समय साथ आए जब टीम 12 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद संकट में थी.

यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या ने रोहित शर्मा की जमकर की तारीफ, जानिए किसको दिया केकेआर के खिलाफ मिली जीत का श्रेय

पंड्या ने मैच के बाद कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास कहने के लिए अधिक कुछ नहीं है. हमें बैठकर विचार करने की जरूरत है कि हम कहां पिछड़ रहे हैं- चाहे वह व्यक्तिगतखिलाड़ी हों, टीम हो, या हमारी योजना और काम करने का तरीका हो - और फिर इसे ठीक करना होगा.’’

पंड्या ने पंजाब किंग्स को जीत का श्रेय देते हुए कहा, ‘‘पंजाब किंग्स को इसका श्रेय जाता है. गेंद रिवर्स स्विंग करने लगी थी. दूसरी पारी में ओस भी गिरी. उन्होंने हमें हरा दिया। उनकी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण हमारे से बेहतर था. अब हमें यह देखना होगा कि क्या हमें कुछ कड़े फैसले लेने की जरूरत है या फिर हमें इसी तरह आगे बढ़ते हुए हालात को पलटने की कोशिश करनी चाहिए. हमें अपनी जिम्मेदारी खुद लेनी होगी.’’

यह भी पढ़ें: MI vs PBKS: पंजाब से बुरी तरह हारी मुंबई इंडियंस, हार्दिक पांड्या समेत ये रहे हार के 5 गुनहगार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

SRH vs CSK Highlights: अभिषेक-क्लासेन की विस्फोटक पारी, फुस्स हुए CSK के बल्लेबाज; SRH ने 10 रनों से जीता मैच
Highlights: अभिषेक-क्लासेन की विस्फोटक पारी, फुस्स हुए CSK के बल्लेबाज; SRH ने 10 रनों से जीता मैच
SRH vs CSK Highlights: रोमांचक मैच में हैदराबाद ने मारी बाजी, जीता हुआ मैच हारी चेन्नई; अंतिम लम्हों में पलटा मुकाबला
रोमांचक मैच में हैदराबाद ने मारी बाजी, जीता हुआ मैच हारी चेन्नई; अंतिम लम्हों में पलटा मुकाबला
IPL 2026 में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए 5 स्टार खिलाड़ी, मौका मिलते ही मचा देंगे तबाही
IPL 2026 में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए 5 स्टार खिलाड़ी, मौका मिलते ही मचा देंगे तबाही
IPL 2026 में संडे को इन 4 टीमों की भिड़ंत, जानें प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
IPL 2026 में संडे को इन 4 टीमों की भिड़ंत, जानें प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Advertisement

वीडियोज

sansani: पति का मर्डर... पत्नी का 'इमोशनल' नाटक ! | MP News
Kanpur Accident : सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग को कार ने हवा में उछाला, रोंगटे खड़े कर देगा Video!
PM Modi Address To Nation: महिला आरक्षण पर PM के मन की बात! | Chitra Tripathi | Women Reservation
Saas Bahu Aur Saazish: Vikrant को देख Aishwarya के छूटे पसीने, मासूम को खाई में धकेल कर हुई फरार | Mannat
PM Modi Address To Nation: ''हम हारे नहीं, हर रुकावट हटाकर रहेंगे'- पीएम |Women Reservation | BJP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘उनके पास 12 सालों में दिखाने के लिए कुछ खास नहीं...’, PM मोदी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार
‘उनके पास 12 सालों में दिखाने के लिए कुछ खास नहीं...’, PM मोदी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार
NDA में रार! CM ने कहा बिहार में लागू रहेगी शराबबंदी, जीतन राम मांझी बोले- 'सम्राट जी को…'
NDA में रार! CM ने कहा बिहार में लागू रहेगी शराबबंदी, जीतन राम मांझी बोले- 'सम्राट जी को…'
IPL 2026 में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए 5 स्टार खिलाड़ी, मौका मिलते ही मचा देंगे तबाही
IPL 2026 में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए 5 स्टार खिलाड़ी, मौका मिलते ही मचा देंगे तबाही
'औरतों से ज्यादा मर्द मेसैज करते हैं', शर्टलेस सीन्स पर अविनाश तिवारी का खुलासा, कही बड़ी बात
'औरतों से ज्यादा मर्द मेसैज करते हैं', शर्टलेस सीन्स पर अविनाश तिवारी का खुलासा, कही बड़ी बात
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
होर्मुज में भारतीय तेल टैंकर पर चली गोलियां, MEA ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया कड़ा विरोध
होर्मुज में भारतीय तेल टैंकर पर चली गोलियां, MEA ने ईरानी राजदूत को किया तलब, जताया कड़ा विरोध
PM Modi : राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम ने कितनी बार लिया कांग्रेस का नाम, जानिए किन विपक्षी दलों पर बोला हमला
राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम ने कितनी बार लिया कांग्रेस का नाम, जानिए किन विपक्षी दलों पर बोला हमला
आजकल कहां हैं कच्चा बादाम वाले भुबन बड्याकर? जानिए किन हालातों में कर रहे जीवन बसर, वीडियो वायरल
आजकल कहां हैं कच्चा बादाम वाले भुबन बड्याकर? जानिए किन हालातों में कर रहे जीवन बसर, वीडियो वायरल
Embed widget