एक्सप्लोरर

CSK Playing 11: नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अनकैप्ड खिलाड़ी पर खर्च किए करोड़ों, IPL 2024 में ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल ऑक्शन 2024 में अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी पर 8 करोड़ से ज़्यादा की रकम खर्च कर दी.

Chennai Super Kings Playing XI For IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल ऑक्शन 2024 में सबसे ज़्यादा पैसे न्यूज़ीलैंड के डेरिल मिचेल पर खर्च किए. मिचेल को सीएसके ने 14 करोड़ रुपये देकर अपने स्क्वॉड का हिस्सा बनाया. इसके अलावा चेन्नई ने 20 वर्षीय अनकैप्ड समीर रिजवी को 8.40 करोड़ में खरीदा. चेन्नई ने आईपीएल 2024 के लिए उत्तर प्रदेश के लिए खेलने वाले समीर रिजवी पर बड़ा दांव खेला. इसके अलावा टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के स्टार रहे रचिन रविंद्र को भी अपनी टीम का हिस्सा बनाया. 

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ शार्दुल ठाकुर की भी चेन्नई में वापसी हुई. शार्दुल पर चेन्नई ने 4 करोड़ रुपये खर्च किए. चेन्नई ने 2024 के टूर्नामेंट से पहले टीम में कई बदलाव किए. ऐसे में टीम की प्लेइंग इलेवन में काफी बदलाव हो सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि आखिर चेन्नई आईपीएल 2024 के लिए किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है. 

इन खिलाड़ियों से सज सकता है टॉप ऑर्डर 

टॉप ऑर्डर में रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे ओपनर्स के रूप में दिख सकते हैं. दोनों खिलाड़ी इससे पहले 2023 आईपीएल में भी ओपनर्स के रूप में दिखाई दिए थे. इसके बाद तीसरे नंबर पर मोईन अली को रखा जा सकता है. 

मिडिल ऑर्डर में दिख सकता है नयापन

मिडिल ऑर्डर की शुरुआत शिवम दुबे के साथ हो सकती है. इसके बाद नंबर पांच पर समीर रिजवी दिख सकते हैं, जिन पर चेन्नई ने 8 करोड़ से ज़्यादा की रकम खर्च की. समीर ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करने की काबीलियत रखते हैं. फिर नंबर छह पर सबके मनपंसद और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का दिखना तय है. फिर जडेजा का नंबर सात पर खेलना तय है. 

बॉलिंग डिपार्टमेंट में गेंदबाज़ हो सकते हैं शामिल

बॉलिंग डिपार्टमेंट की शुरुआत शार्दुल ठाकुर से हो सकती है. शार्दुल बैटिंग करने भी काबीलियत रखते हैं. आगे बढ़ते हुए दीपक चाहर भी तेज़ गेंदबाज़ के रूप में शामिल हो सकते हैं. दीपक चाहर भी बल्लेबाज़ी करने में सक्षम हैं. फिर महीश तीक्षणा स्पिनर के रूप में नज़र आ सकते हैं. अंत में मुकेश चौधरी दिख सकते हैं. वहीं धोनी के तुरुप का इक्का कहे जाने वाले मथीशा पथिराना इम्पैक्ट प्लेयर हो सकते हैं. 

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मोईन अली, शिवम दुबे, समीर रिजवी, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, महीश तीक्षणा और मुकेश चौधरी. 

इम्पैक्ट प्लेयर- मथीशा पथिराना. 

 

ये भी पढ़ें...

IPL 2024 Auction: 'इससे बेहतर टीम तो RCB के फैंस बना लेंगे', बैंगलोर की ऑक्शन स्ट्रेटजी पर पूर्व क्रिकेटर ने निकाली भड़ास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget