एक्सप्लोरर

IPL 2020: अबु धाबी के कोविड-19 नियमों ने बढ़ाई BCCI की मुश्किलें, बोर्ड को लेना पड़ सकता है बड़ा फैसला

IPL 2020: बीसीसीआई कोविड 19 के सख्त प्रोटोकॉल की वजह से शेड्यूल जारी नहीं कर पा रहा है. अब बोर्ड को कोई बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की शुरुआत 19 सितंबर से होनी है, लेकिन बीसीसीआई अब तक आईपीएल का शेड्यूल जारी नहीं कर पाई है. दरअसल यूएई में आईपीएल के तीन स्थलों में से एक अबु धाबी ने अपने सख्त कोविड-19 प्रोटोकॉल्स की वजह से बीसीसीआई की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं. बीसीसीआई यूएई की सरकारों से कोविड 19 नियमों में नरमी बरतने को लेकर बात कर रहा है.

बीसीसीआई के शेड्यूल जारी नहीं करने की वजह से आठों फ्रेंचाइजियों परेशान हैं और अपने प्लान नहीं बना पा रही हैं. यूएई में मौजूद फ्रेंचाइजी के एक सूत्र ने कहा, "बीसीसीआई ने अभी तक आईपीएल कार्यक्रम के बारे में कुछ नहीं बताया है लेकिन हम फ्रेंचाइजियों के लिए आईपीएल मानो आज से ही शुरू है क्योंकि अगर इस बार आईपीएल नहीं होना होता तो बीसीसीआई हमें काफी पहले बता चुकी होती. फ्रेंचाइजियों ने टीमों पर काफी पैसा खर्च किया है. पॉजिटिव मामले लगातार आते जा रहे हैं."

फ्रेंचाइनजी के अधिकारी का कहना है कि अगर आईपीएल 13 को रद्द किया जाना है तो अभी यह फैसला ले लेना चाहिए. उन्होंने कहा, "अगर बीसीसीआई को आईपीएल रद्द करना है तो वो आज करे. 15 दिन के बाद ऐसा नहीं होना चाहिए. फ्रेंचाइजियां इस समय यूएई में हैं और उन्होंने अपनी टीम पर काफी पैसा खर्च किया है. साथ ही जब हमने अपने खिलाड़ियों को आईपीएल के लिए बुलाया है तो हमें उन्हें पैसा देना होगा. टूर्नामेंट रद्द हो जाने पर हम खिलाड़ियों से यह नहीं कह सकते कि चूंकि आपने मैच नहीं खेले हैं तो हम आपको पैसा नहीं देंगे. इन सभी बातों पर ध्यान दिया जाना चाहिए. इस समय बीसीसीआई अधिकारी दुबई, शरजाह और अबुधाबी की सरकारों से बात कर रहे हैं."

आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल के अध्यक्ष बृजेश पटेल और बोर्ड के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हेमंग अमीन इस समय यूएई में हैं और अमीरात की तीन सराकारों से बात कर रहे हैं ताकि कोविड़-19 के सख्त नियमों में कुछ छूट मिल सके और इसके बाद एक प्लान बनाया जाए और उसी आधार पर काम किया जाए.

एक और सूत्र ने बताया कि अगर कोई दुबई से अबु धाबी जाएगा तो सीमा पर कोविड-19 टेस्ट होगा और इसमें ढाई घंटे का समय लगेगा. इसके बाद 48 घंटे के भीतर निगेटिव सर्टिफिकेट दिखाना पड़ेगा.

आईपीएल का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में 19 सितंबर को अबु धाबी में होने की उम्मीद है. अगर उस समय तक सभी चीजें पटरी पर नहीं आती हैं तो, फिर बीसीसीआई को प्लान बदलना होगा और हो सकता है कि अबु धाबी चरण ही रद्द करना पड़े.

IPL 2020: क्या धोनी की टीम के लिए खेलेंगे हरभजन सिंह? सामने आई बड़ी जानकारी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 से पहले बढ़ी टेंशन! चोटिल खिलाड़ियों लंबी लिस्ट, क्या ये 5 बड़े नाम नहीं खेल पाएंगे एक भी मैच
IPL 2026 से पहले बढ़ी टेंशन! चोटिल खिलाड़ियों लंबी लिस्ट, क्या ये 5 बड़े नाम नहीं खेल पाएंगे एक भी मैच
IPL 2026: 27 करोड़ लेने वाले ऋषभ पंत सबसे महंगे बल्लेबाज और कप्तान, देखें सबसे महंगा गेंदबाज कौन
27 करोड़ लेने वाले ऋषभ पंत सबसे महंगे बल्लेबाज और कप्तान, देखें सबसे महंगा गेंदबाज कौन
राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने क्यों थामा चेन्नई सुपर किंग्स का हाथ? IPL 2026 से पहले खुद बताया
राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने क्यों थामा CSK का हाथ? IPL 2026 से पहले खुद बताया
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय शामिल
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
Ahilyanagar News: स्कूल से लौट रही क्लास-6 की छात्रा पर एसिड अटैक! हमलावर फरार, इलाके में दहशत
अहिल्यानगर में स्कूल से लौट रही क्लास-6 की छात्रा पर एसिड अटैक! हमलावर फरार, इलाके में दहशत
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर दिखा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर दिखा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
पाकिस्तान पर भड़का अफगानिस्तानी क्रिकेट प्लेयर, काबुल हमले के बाद भारत से कर दी ये बड़ी अपील
पाकिस्तान पर भड़का अफगानिस्तानी क्रिकेट प्लेयर, काबुल हमले के बाद भारत से कर दी ये बड़ी अपील
The Kerala BO Day 19:  'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार किया बड़ा कमाल, कलेक्शन 50 करोड़ के हुआ पार, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार को भी धुआंधार किया कलेक्शन, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
Iran-US War: होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
Video: “मुंबई लोकल बनी डांस फ्लोर!
“मुंबई लोकल बनी डांस फ्लोर!" विदेशी लड़के ने पंजाबी गाने पर पूरी बोगी को नचाया, वीडियो वायरल
भारत में रोजाना कितनी LPG का होता है इस्तेमाल? किचन पर संकट के बादल के बीच जानें जवाब
भारत में रोजाना कितनी LPG का होता है इस्तेमाल? किचन पर संकट के बादल के बीच जानें जवाब
Embed widget