एक्सप्लोरर

IPL 2020: क्या धोनी की टीम के लिए खेलेंगे हरभजन सिंह? सामने आई बड़ी जानकारी

IPL 2020: हरभजन सिंह के दुबई नहीं पहुंचने की वजह से कई तरह से कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन हरभजन इस सीजन में खेलेंगे या नहीं अब यह पूरी तरह से साफ हो गया है.

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह के नहीं खेलने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन अब यह साफ हो गया है कि हरभजन सिंह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दुबई में अपनी फिरकी का जादू दिखाएंगे. चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह सितंबर के पहले सप्ताह में संयुक्त अरब अमीरात पहुंच कर टीम से जुड़ सकते हैं.

हरभजन निजी कारणों से चेन्नई मे लगाए गए टीम के शिविर में हिस्सा नहीं ले पाए थे और इसी कारण वह टीम के साथ 21 अगस्त को यूएई नहीं पहुंच सके थे. सीएसके के अधिकारी ने हरभजन के दुबई पहुंचने के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा, "हरभजन के सितंबर के पहले सप्ताह में दुबई आने की उम्मीद है." वह टीम के साथ मंगलवार को जुड़ने वाले थे, लेकिन वह अभी भी अपने परिवार के साथ हैं.

चेन्नई टीम के 13 सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव निकले हैं, जिसमें से दो भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं. इसके बाद टीम का अभ्यास सत्र आगे बढ़ गया है. अभी तक चेन्नई इकलौती ऐसी टीम है, जिसने आईपीएल के 13वें सीजन के लिए यूएई में अभ्यास शुरू नहीं किया है.

रैना के रूप में लगा है बड़ा झटका

चेन्नई सुपर किंग्स को हालांकि इस सीजन में अपने सबसे कामयाब बल्लेबाज सुरेश रैना के बिना ही मैदान पर उतरना होगा. सुरेश रैना कोरोना वायरस के खतरे की वजह से अपने परिवार के साथ पिछले हफ्ते इंडिया वापस आ गए हैं. सुरेश रैना के इंडिया वापस आने पर टीम मैनेजमेंट के साथ झगड़े जैसे कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन टीम के मालिक श्रीनिवासन ने साफ किया कि सीएसके की पूरी टीम सुरेश रैना के फैसले के साथ है.

IPL 2020: क्वारंटीन के बाद दिल्ली कैपिटल्स के साथ पोटिंग ने शुरू किया अभ्यास सत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget