एक्सप्लोरर

‘शर्म आनी चाहिए...’ IPL स्लैपगेट वीडियो सार्वजनिक करने पर भड़की श्रीसंत की पत्नी, ललित मोदी और माइकल क्लार्क पर साधा निशाना

IPL के मशहूर स्लैपगेट विवाद को 17 साल बीत चुके हैं, लेकिन हाल ही में ललित मोदी और माइकल क्लार्क ने उस घटना का वीडियो जारी कर दिया. इस पर श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई.

आईपीएल इतिहास के सबसे विवादित मामलों में से एक "स्लैपगेट" को हुए अब 17 साल हो चुके हैं. हरभजन सिंह और श्रीसंत इस घटना को पीछे छोड़कर अपनी जिंदगी में आगे भी बढ़ गए हैं, लेकिन हाल ही में इस पुराने विवाद ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरीं, जब ललित मोदी और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल क्लार्क ने उस घटना का वीडियो सार्वजनिक कर दिया. जिसके चलते श्रीसंत की पत्नी ने दोनो के ऊपर जमकर गुस्सा निकाला.

मैदान पर क्या हुआ था?

ललित मोदी ने माइकल क्लार्क के पॉडकास्ट Beyond 23 Cricket में बातचीत के दौरान यह वीडियो जारी किया. इसमें वह वाकया दिखाई देता है जब मैच खत्म होने के बाद हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ जड़ा था. मोदी ने बताया कि उस समय मैदान के कैमरे बंद हो चुके थे और सिर्फ उनका एक सिक्योरिटी कैमरा ही ऑन था. मैच खत्म होने के बाद दोनो टीम के खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे. इसी बीच जब भज्जी और श्रीसंत सामने आए तो हरभजन ने उन्हें उलटे हाथ से चाटा मारा. इसके बाद उन्होंने हरभजन पर 11 मैचों के लिए बैन भी लगाया था.

श्रीसंत की पत्नी का फूटा गुस्सा

वीडियो सामने आने के बाद श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी गुस्से में आग बबूला हो गई. उन्होंने ललित मोदी और क्लार्क को लताड़ते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा,  “ललित मोदी और माइकल क्लार्क, आपको शर्म आनी चाहिए. आप सिर्फ सस्ती लोकप्रियता और व्यूज के लिए 2008 की घटना को उठा रहे हैं. श्रीसंत और हरभजन दोनों अब अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं, अब वे बच्चों के पिता हैं. ऐसे में पुराने जख्म कुरेदना बेहद अमानवीय और घिनौना काम है.”

भुवनेश्वरी ने आगे कहा कि श्रीसंत ने जीवन की चुनौतियों को पार कर अपनी गरिमा के साथ नई शुरुआत की है, लेकिन इस तरह की हरकतों से परिवार को फिर से पुराने सदमे का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने आगे कहा, “यह सिर्फ खिलाड़ियों को ही नहीं, बल्कि उनके मासूम बच्चों को भी चोट पहुंचा रहा है. बिना किसी गलती के उन्हें शर्मिंदगी और सवालों का सामना करना पड़ रहा है.”

"मुकदमा चलना चाहिए" – भुवनेश्वरी

अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, “इतना घटिया और अमानवीय काम करने के लिए आप दोनो पर केस चलना चाहिए. किसी भी तरह का वीडियो श्रीसंत से उनकी गरिमा नहीं छीन सकता है. परिवारों और बच्चों को चोट पहुंचाने से पहले ईश्वर से डरना चाहिए.”

बेटी ने हरभजन को नमस्ते करने से किया था इनकार

हाल ही में श्रीसंत ने एक पॉडकास्ट में यह भी खुलासा किया था कि उनकी बेटी ने वर्षों बाद हरभजन से मुलाकात के दौरान उन्हें नमस्ते करने से इनकार कर दिया था. यह इस बात का संकेत है कि पुरानी घटना का असर अब भी परिवार पर गहरा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2032 ओलंपिक के लिए इजराइल का बड़ा प्लान, क्रिकेट में बीसीसीआई से मांगा सहयोग
2032 ओलंपिक के लिए इजराइल का बड़ा प्लान, क्रिकेट में बीसीसीआई से मांगा सहयोग
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget