एक्सप्लोरर

IPL 2020: संजू सैमसन ने खोला कामयाबी का राज, विरोधी भी हुए मुरीद

IPL 2020: संजू सैमसन ने शुरुआती मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अपनी लय खो दी थी. स्टार खिलाड़ी ने अब अपनी सफलता का राज खोला है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को मुंबई इंडियंस को मात देकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा. राजस्थान रॉयल्स की जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 54 रन की नाबाद पारी खेलकर अहम भूमिका निभाई. संजू सैमसन ने कहा कि उन्होंने खुद पर भरोसा बनाये रखा था .

शुरुआती मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद संजू सैमसन ने पूरी तरह से अपनी लय खो दी थी. लेकिन रविवार को संजू ने बेन स्टोक्स के साथ तीसरे विकेट की अटूट साझेदारी में 152 रन जोड़े. संजू ने कहा, ''मैंने खुद पर विश्वास बनाये रखा था. जब आपको 14 मैच खेलने हों तो उतार चढाव आते ही हैं. हर विकेट अलग तरह का होता है और उस पर अलग तरीके से खेलना होता है. मैंने आज वही किया.''

सैमसन ने बताया कि वह सिर्फ 5 या 6 गेंद में ही सेट हो गए थे. उन्होंने कहा, ''मैं जरूरी रनरेट की तरफ देख ही नहीं रहा था. मैं बस गेंद को उसकी गुणवत्ता के आधार पर खेल रहा था. मुझे जमने में पांच छह गेंद का समय लगा.''

विरोधी टीम ने भी की तारीफ

विरोधी टीम के कप्तान पोलार्ड और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी सैमसन की पारी की तारीफ की. पोलार्ड ने कहा, ''मुझे लगा कि हार्दिक ने हमें मैच में लौटा दिया है लेकिन स्टोक्स और सैमसन ने कमाल की पारियां खेली. विकेट अच्छा था जिस पर थोड़ी सी ओस थी. रॉयल्स ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया.''

पांड्या ने मुंबई इंडियंस की हार को स्वीकार किया और स्टोक्स-संजू को राजस्थान की जीत का श्रेय दिया. पांड्या ने कहा, ''जिस तरह से संजू सैमसन और बेन स्टोक्स ने बल्लेबाजी की उसे देखते हुए मुंबई इंडियंस की टीम के पास कोई विकल्प ही नहीं बचा था. दूसरी टीम ने बेहतर खेलकर हमें हराया है.''

IPL 2020: हार्दिक पांड्या बोले- राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मामले में चूक गई मुंबई इंडियंस

IPL 2020: मुंबई इंडियंस को लग सकता है तगड़ा झटका, चोट से नहीं उभर पाए हैं रोहित शर्मा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget