एक्सप्लोरर

IPL 2020: हार्दिक पांड्या बोले- राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मामले में चूक गई मुंबई इंडियंस

IPL 2020: हार्दिक पांड्या ने राजस्थान के खिलाफ 7 छक्कों की मदद से 60 रन की तूफानी पारी खेली. बावजूद इसके वह टीम को जीत नहीं दिला पाए.

मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को खेले गए मैच में 8 विकेट से हरा दिया. प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर मौजूद मुंबई इंडियंस के लिए इस हार को बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है. टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस की हार की असल वजह बताई है. पांड्या का कहना है कि बेन स्टोक्स और संजू सैमसन की आक्रामक बल्लेबाजी के सामने उनके गेंदबाजों के सामने ज्यादा विकल्प नहीं थे.

पंड्या के 21 गेंदों पर नाबाद 60 रन की मदद से मुंबई ने पांच विकेट पर 195 रन बनाए. लेकिन स्टोक्स (नाबाद 107) और सैमसन (नाबाद 54) ने तीसरे विकेट के लिये 152 रन की अटूट साझेदारी करके राजस्थान को आठ विकेट से जीत दिलायी.

पंड्या ने कहा, ''कई बार आपको विरोधी टीम को भी श्रेय देना चाहिए और मुझे लगता है कि उन्होंने वास्तव में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की. हमारे गेंदबाजों के पास करने के लिये कुछ खास नहीं था. उनकी तकनीक और उसका अच्छी तरह से उपयोग करना राजस्थान के बल्लेबाजों के पक्ष में गया. बल्लेबाजी में वे आज हमसे बेहतर थे.''

पांड्या ने जड़े 7 छक्के

बड़ौदा के इस खिलाड़ी ने अपनी पारी सात छक्के और दो चौके लगाये. उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने पर्याप्त स्कोर बनाया था लेकिन राजस्थान अगर लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर पाया तो इसका श्रेय स्टोक्स और सैमसन को जाता.

पंड्या ने कहा, ''छक्के जड़ने में आनंद आता है. मुझे लगता है कि हमने पर्याप्त स्कोर बनाया था. शुरू में जब दूसरी बार टाइम आउट लिया गया था तो हम 165-170 तक स्कोर पहुंचाने के बारे में सोच रहे थे. निश्चित तौर पर हमने 25 रन अधिक बनाये थे और हमें लग रहा था कि यह पर्याप्त था लेकिन स्टोक्स और संजू को श्रेय जाता है. उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की.''

बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम फिलहाल 14 प्वाइंट्स के साथ इस सीजन में पहले पायदान पर बनी हुई है. मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी बचे हुए तीन मैचों में से सिर्फ एक में ही जीत दर्ज करने की जरूरत है.

IPL 2020: मुंबई इंडियंस को लग सकता है तगड़ा झटका, चोट से नहीं उभर पाए हैं रोहित शर्मा

हार्दिक पांड्या ने जीत लिया दिल, #BlackLivesMatter का समर्थन करने वाले IPL के पहले खिलाड़ी बने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget