एक्सप्लोरर

IPL 2020: तीन भारतीय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, इस टूर्नामेंट में पहली बार हुआ है ऐसा कारनामा

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार फॉर्म दिखाया है. आईपीएल के इतिहास में पहली बार बेहद ही खास करिश्मा हुआ है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में शनिवार को शिखर धवन ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 101 रन की पारी खेली. आईपीएल में 167 मैच खेल चुके शिखर धवन का यह पहला शतक है. शिखर धवन के शतक के साथ ही आईपीएल में पहली बार एक बेहद ही खास इतिहास रचा गया है.

आईपीएल के 13वें सीजन में तीन भारतीय खिलाड़ियों ने जो कमाल कर दिखाया है उससे पहले ऐसा कभी देखने को नहीं मिला. इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पहला मौका है जब तीन भारतीय खिलाड़ियों ने एक ही सीजन में शतक जड़े हैं. शिखर धवन से पहले केएल राहुल और मयंक अग्रवाल भी 13वें सीजन में शतक जड़ चुके हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की शुरुआत में ही केएल राहुल ने 132 रन नाबाद पारी खेली थी. मयंक अग्रवाल ने भी इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म दिखाते हुए 106 रन की पारी खेली है. वहीं शिखर धवन ने सीएसके के लिए 58 गेंद में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा.

शिखर धवन, केएल राहुल और मयंक अग्रवाल तीनों ही खिलाड़ी आईपीएल 13 में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. ये तीनों खिलाड़ी इस साल ऑरेंज कैप के दावेदारों में भी शुमार हैं. फिलहाल 8 मैचों में 448 रन बनाकर केएल राहुल ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा रखा है.

लेकिन मयंक अग्रवाल 8 मैच में 382 रन बनाकर केएल राहुल को कड़ी चुनौती दे रहे हैं. शिखर धवन भी शतक के साथ ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाजों में शुमार हो चुके हैं. धवन ने अब तक 359 रन बनाए हैं.

IPL 2020: Points Table में दिल्ली कैपिटल्स फिर से नंबर वन, ऑरेंज और पर्पल कैप का हाल जानें

IPL 2020: शतक लगाने के बाद शिखर धवन की खुशी का ठिकाना नहीं, यह दावा किया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget