एक्सप्लोरर

IPL 2020: शतक लगाने के बाद शिखर धवन की खुशी का ठिकाना नहीं, यह दावा किया

IPL 2020: सीएसके के खिलाफ शनिवार को खेले गए मैच में शिखर धवन ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स ने शिखर धवन के नाबाद शतक की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से मात दी. 180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम मुश्किल में नज़र आ रही थी, लेकिन धवन ने एक छोर संभाले रखा और आईपीएल में अपना पहला शतक जड़ टीम को जीत दिला दी. धवन ने आईपीएल में अपने शतक को शानदार अनुभव बताया है.

आईपीएल में पहला शतक लगाने के लिए धवन 167 पारियों का इंतजार करना पड़ा. धवन आईपीएल में पहला शतक लगाने से पहले 39 अर्धशतक भी लगा चुके हैं. उन्होंने कहा, ''यह बेहद ही खास है कि 13 साल से आईपीएल खेल रहा हूं और यह मेरी पहली शतकीय पारी है. मैं काफी खुश हूं. सत्र की शुरूआत से मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं लेकिन 20 रन के स्कोर को 50 रन में नहीं बदल पा रहा था.''

धवन को इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया. स्टार खिलाड़ी ने कहा, ''मैं मानसिक तौर पर सकारात्मक था, और रन बनाने की कोशिश कर रहा था. मैं अब पहले से ज्यादा फिट हूं. मैं तेज दौड़ रहा हूं और तारोताजा महसूस कर रहा हूं.''

हालांकि धवन की इस पारी में सीएसके के फील्डयर्स का भी अहम योगदान रहा. सीएसके ने धवन के कई कैच छोड़े और स्टार खिलाड़ी को शतक बनाने का पूरा मौका दिया. धोनी ने हार के लिए इसी बात को जिम्मेदार ठहराया. धोनी ने कहा, ''शिखर का विकेट काफी अहम था लेकिन हमने कई बार उनका कैच टपका दिया. उन्होंने बल्लेबाजी करना जारी रखा और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी अच्छा था. दूसरी पारी में विकेट भी थोड़ा आसान था. हम लेकिन धवन से श्रेय वापस नहीं ले सकते है.''

बता दें कि सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए थे. धवन की 58 गेंद में 101 रन की पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने एक गेंद शेष रहते हुए ही जीत हासिल कर ली. इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन बन गई है.

IPL 2020: Points Table में दिल्ली कैपिटल्स फिर से नंबर वन, ऑरेंज और पर्पल कैप का हाल जानें

IPL 2020: धोनी ने मानी गलती, ब्रावो से आखिरी ओवर नहीं करवाने पर कही चौंकाने वाली बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget