एक्सप्लोरर

26 सितंबर से 8 नवंबर के बीच खेला जाएगा IPL 2020? जल्द हो सकती है आधिकारिक घोषणा

इंडियन प्रीमियर लीग के दीवानों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2020 का आयोजन 26 सितंबर से 8 नवंबर के बीच हो सकता है.

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के दीवानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, 26 सितंबर से 08 नवंबर के बीच इस लीग का आयोजन हो सकता है. हालांकि, बीसीसीआई ने अभी आईपीएल 2020 को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. बताया जा रहा है कि जब ICC औपचारिक तौर पर 2020 टी20 विश्व कप के रद्द होने का एलान करेगी, तभी बीसीसीआई आईपीएल 2020 को लेकर आधिकारिक सूचना जारी करेगी.

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'अगर आईपीएल 08 नवंबर तक समाप्त हो जाता है, तो टीम 10 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना सकती हैं.' बता दें कि भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर क्वारंटीन में भी रहना होगा, इसके अलावा कोहली डे-नाइट टेस्ट से पहले एक अभ्यास पिंक बॉल टेस्ट खेलना चाहते हैं. ऐसे में भारतीय टीम को कम से कम 20-25 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंचना होगा. माना जा रहा है कि इसी समस्या को देखते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ऑस्ट्रेलिया से क्वारंटीन का समय कम करने की अपील की थी.

खाली स्टेडियम में होगा आईपीएल का आयोजन

बताया जा रहा है कि यूएई में कोरोना वायरस प्रोटोकॉल को देखते हुए आईपीएल का आयोजन खाली स्टेडियम में होगा. रिपोर्ट में एक टीम फ्रेंचाइज़ी के हवाले से कहा गया है, 'आईपीएल टीवी के लिए बनाया गया है. अगर स्टेडियम में भीड़ नहीं आएगी तो इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा.' वहीं एक अन्य टीम मालिक के हवाले से कहा गया है कि वहां हमारे विदेशी खिलाड़ी खेलने को तैयार होंगे. हमें तैयारी के लिए सिर्फ एक महीने की ज़रूरत है.

UAE में होगा आईपीएल 2020 का आयोजन

बता दें कि भारत में जानलेवा कोरोना वायरस के मामलों में तेज़ी से इज़ाफा हो रहा है, ऐसे में भारत में आईपीएल का आयोजन होना नामुमकिन है. इसे देखते हुए माना जा रहा है कि यूएई में इस लीग का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए सभी टीम मालिकों ने भी सहमति भर दी है. यूएई में आईपीएल का आयोजन कराने की सबसे बड़ी वजह यह है कि यहां स्टेडियम पास-पास हैं और खिलाड़ियों के रुकने के लिए बड़ी मात्रा में 5 स्टार होटल हैं. ऐसे में यहां आसानी से इस लीग का आयोजन किया जा सकता है.

IPL बोर्ड की पहली प्राथमिकता- सौरव गांगुली

हाल ही में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि बोर्ड की पहली प्राथमिकता आईपीएल 2020 का आयोजन है. गांगुली ये भी स्पष्ट कर चुके हैं कि अगर आईपीएल इस साल भारत में नहीं खेला जाता है, तो इसे विदेश में आयोजित कराने का विचार किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- 

Eng vs Aus: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी किया इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल, इन तारीखों पर खेले जाएंगे वनडे और टी20 मैच

मार्नस लाबुशेन ने की भारतीय पेस अटैक की तारीफ, इस भारतीय गेंदबाज़ को बताया सबसे खतरनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 4th T20I Highlights: गेंदबाजों के बाद भारत के बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा टी20
Highlights: गेंदबाजों के बाद भारत के बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा टी20
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
IND vs NZ 4th T20 Highlights: इसे शर्मनाक हार कहेंगे! न्यूजीलैंड में 7 साल बाद हारा भारत; फिलिप्स-डफी पड़े भारी
इसे शर्मनाक हार कहेंगे! न्यूजीलैंड में 7 साल बाद हारा भारत; फिलिप्स-डफी पड़े भारी
1 ओवर में लुटाए 32, नितीश रेड्डी के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज; 10 साल का दोहराया इतिहास
1 ओवर में लुटाए 32, नितीश रेड्डी के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget