एक्सप्लोरर

Eng vs Aus: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी किया इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल, इन तारीखों पर खेले जाएंगे वनडे और टी20 मैच

ऑस्ट्रेलिया के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 04 सितंबर को पहले टी20 के साथ होगी. इस दौरे पर तीन मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेली जाएगी.

सिडनी: कोरोना काल में इंग्लैंड क्रिकेट टीम जुलाई से लेकर सितंबर तक काफी व्यस्त रहने वाली है. वर्तमान में वेस्टइंडीज के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेल रही इंग्लैंड इसके बाद आयरलैंड के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ और फिर पाकिस्तान के साथ तीन-तीन मैचों की टेस्ट और टी20 सीरीज़ खेलेगी. इन तमाम सीरीज़ के बाद इंग्लैंड को सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के साथ भी अपने घर में तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज़ खेलना है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज़ का संभावित शेड्यूल भी जारी कर दिया है.

चार सितंबर को पहले टी20 के साथ होगा दौरे का आगाज़

ऑस्ट्रेलिया के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 04 सितंबर को पहले टी20 के साथ होगा. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, 04, 06 और 08 सितंबर को टी20 सीरीज़ के मैच खेले जाएंगे. इसके बाद 10, 12 और 15 सितंबर को वनडे सीरीज़ के मैच खेले जाएंगे. बताया जा रहा है कि ये सभी मैच साउथैम्पटन और मैनचेस्टर में खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे. इन दोनों स्थानों पर टीमों, मैच अधिकारियों और प्रसारकों के ठहरने के लिये स्टेडियम से लगे होटल हैं. बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ भी इंग्लैंड इन दोनों वेन्यू पर ही टेस्ट सीरीज़ खेल रहा है और पाकिस्तान के खिलाफ भी सभी मैच यहीं खेले जाएंगे.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया घोषित कर चुका है 26 सदस्यीय टीम

गौरतलब है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे के लिए 26 सदस्यीय टीम का एलान किया था. इसमें से ही 15 खिलाड़ी इंग्लैंड रवाना आएंगे. बताया जा रहा है कि ये सीरीज़ बायो-सिक्योर एनवायरमेंट में खेली जाएगी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड दौरे के लिए प्रैक्टिस करने वाली टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है. इनमें ऑलराउंडर डैनियल सैम्स, विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोश फिलिप और रिले मेरेडिथ शामिल हैं.

ये 26 खिलाड़ी करेंगे प्रैक्टिस

डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, सीन एबॉट, एस्टन एगर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, नाथन ल्योन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, बेन मैकडरमॉट, रिले मेरेडिथ, माइकल नेसर, जोश फिलीप (विकेटकीपर), डेनियल सैम्स, डार्शी शॉर्ट, केन रिचर्डसन, मिचेल स्टार्क, मार्क्स स्टॉयनिश, एंड्रयू टाय, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर) और एडम जैंपा.

यह भी पढ़ें- 

Eng vs WI: लार का इस्तेमाल कर इंग्लैंड के डोम सिब्‍ले ने तोड़ा ICC का नियम, जानें मैच से जुड़ी पांच बड़ी बातें

मार्नस लाबुशेन ने की भारतीय पेस अटैक की तारीफ, इस भारतीय गेंदबाज़ को बताया सबसे खतरनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget