एक्सप्लोरर

मार्नस लाबुशेन ने की भारतीय पेस अटैक की तारीफ, इस भारतीय गेंदबाज़ को बताया सबसे खतरनाक

ऑस्ट्रेलिया के युवा स्टार बल्लेबाज़ मार्नस लाबुशेन का मानना है कि भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह से पार पाना आसान नहीं होगा. हालांकि, उनका मानना है कि वह भारतीय गेंदबाज़ से एक कदम आगे रहेंगे.

सिडनी: इस साल के अंत में भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस दौरे के लिए हरी झंडी भी दे दी है. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भी पूरा भरोसा है कि कोरोना काल में भारतीय टीम दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आएगी. इसलिए वे बेसब्री से इस सीरीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के नए क्रिकेट स्टार मार्नस लाबुशेन भी भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज़ को लेकर बेहद उत्साहित हैं. पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले लाबुशेन का मानना है कि भारत के पास शानदार पेस अटैक है, लेकिन फिर भी वह भारतीय गेंदबाज़ों से एक कदम आगे रहेंगे. हालांकि, इस विश्वस्तरीय बल्लेबाज़ ने यह भी माना कि जसप्रीत बुमराह का सामना करना उनके लिए आसान नहीं होगा.

भारत के पास है शानदार पेस अटैक- लाबुशेन

अब तक भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलने वाले लाबुशेन वर्तमान में कंगारू टीम के मुख्य बल्लेबाज़ हैं. तीन नंबर पर खेलने वाले इस बल्लेबाज़ का मानना है कि भारत का पेस अटैक बेहद शानदार है. भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों की तारीफ करते हुए लाबुशेन ने कहा, 'भारत के सभी तेज़ गेंदबाज़ शानदार हैं, लेकिन जसप्रीत बुमराह सबसे ज्यादा खतरनाक हैं. वह 140 से ज्यादा की गति पर गेंद को स्विंग कराने में सक्षम हैं. वह सटीक यॉर्कर गेंदबाज़ी करने में भी माहिर हैं. ऐसे में बुमराह की चुनौती से निपटना काफी मुश्किल होगा.'

मौजूदा वक्त में सबसे ज्यादा प्रतिभाशाली बल्लेबाज़ों में गिने जाने वाले लाबुशेन ने आगे कहा कि इशांत शर्मा ने भी अपनी गेंदबाज़ी में पिछले कुछ वक्त में काफी सुधार किया है. ऐसे में वह भी कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं. उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ सालों में इशांत ने शानदार प्रदर्शन किया है. वह दाएं हाथ के बल्लेबाज़ों को एंगेल से अंदर की तरफ गेंदबाजी करते हैं. वह भी हमारे लिए एक कड़ी चुनौती होंगे.'

पिछले साल सबसे सफल बल्लेबाज़ रहे थे लाबुशेन

26 साल के स्टाइलिश और क्लासिकल बल्लेबाज़ मार्नस लाबुशेन पिछले साल टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाज़ रहे थे. लाबुशेन ने 2019 में टेस्ट क्रिकेट के 11 मैचों में 64.94 की औसत से 1,104 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से तीन शतक और सात अर्धशतक भी निकले थे. वह पिछले साल एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज़ थे. अपने इस शानदार प्रदर्शन के बाद से लाबुशेन टेस्ट और वनडे टीम का नियमित हिस्सा हैं.

यह भी पढ़ें- 

ENG Vs WI 2nd Test: जानें कैसा रहा चौथे दिन का हाल और पांचवें दिन किसे मिल सकती है जीत

नेशनल हेड कोच पी गोपीचंद बोले- भारत में बैडमिंटन तेजी से उभरता हुआ खेल, भविष्य भी है उज्ज्वल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रॉप हुए या मिला आराम? संजू सैमसन को लेकर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रहने की बताई वजह
ड्रॉप हुए या मिला आराम? संजू सैमसन को लेकर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रहने की बताई वजह
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
FIFA Highest Goal: FIFA 2026 में सबसे ज्यादा गोल करने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, रोनाल्डो लिस्ट में टॉप 20 में भी नहीं
FIFA 2026 में सबसे ज्यादा गोल करने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, रोनाल्डो लिस्ट में टॉप 20 में भी नहीं
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget