एक्सप्लोरर

KXIP vs KKR: कोलकाता से मिली हार के बाद केएल राहुल बोले- मेरे पास कोई जवाब नहीं

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए केएल राहुल ने ने 58 गेंदो में 74 और मयंक अग्रवाल ने 39 गेंदो में 56 रनों की पारी खेली. लेकिन ये दोनों अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.

KXIP vs KKR: आईपीएल 2020 के 24वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 2 रनों से हरा दिया. इस सीज़न में पंजाब की यह छठी हार है. एक समय ऐसा लग रहा था कि मानो पंजाब यह मैच आसानी से जीत लेगी, लेकिन आखिरी चार ओवर में उसने जीती हुई बाज़ी गवां दी. इस तरह पंजाब को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा.

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस तरह से हारने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि उनके पास कोई जवाब नहीं है. गौरतलब है कि इस मैच में राहुल ने 58 गेंदो में 74 और मयंक अग्रवाल ने 39 गेंदो में 56 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम को दो रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी.

मैच के बाद पंजाब के कप्तान राहुल ने कहा, "मेरे पास कोई जवाब नहीं है. अगले सात मैचों में हमें और ज्यादा मेहनत कर दमदार वापसी करनी होगी. हमने शानदार गेंदबाजी की. यह नई पिच थी, इसलिए हमें नहीं पता था कि अच्छी लाइन और लेंथ क्या होगी. फिर भी गेंदबाजों ने अच्छा तालमेल बैठाया. डेथ ओवरों में उन्होंने (केकेआर) हिम्मत से गेंदबाजी की."

राहुल ने आगे कहा कि इस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए हम कभी भी संतुष्ट नहीं थे. आप तभी संतुष्ट होते हैं, जब आप मैच जीतते हैं. अंत में, हम लगातार विकेट खोते रहे और मैच हार गए.

गौरतलब है कि इस मैच में कोलकाता ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे. इसके जवाब में पंजाब की टीम धमाकेदार शुरुआत के बावजूद निर्धारित ओवरों में 162 रन ही बना सकी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते कुल 39 मेडल, याद रहेगा बॉक्सरों का ऐतिहासिक प्रदर्शन
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते कुल 39 मेडल, याद रहेगा बॉक्सरों का ऐतिहासिक प्रदर्शन
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
EXCLUSIVE: भारत ने बॉक्सिंग में जीते 7 गोल्ड, ABP पर मनोज कुमार बोले- ये तो बस शुरुआत
भारत ने बॉक्सिंग में जीते 7 गोल्ड, ABP पर मनोज कुमार बोले- ये तो बस शुरुआत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget