एक्सप्लोरर

IPL 12: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया, ऋषभ पंत ने बनाए 27 गेंदों में 78 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नई नाम वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 29 रन के अंदर ही पृथ्वी शॉ (7) और कप्तान श्रेयस अय्यर (16) के रूप में दो विकेट गंवा दिया.

मुंबई: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (नाबाद 78) के बाद गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने यहां खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने पहले मैच में रविवार को तीन बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को 37 रन से हरा दिया. दिल्ली ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर मुंबई को 19.2 ओवर में 176 रन पर समेट दिया.

दिल्ली से मिले 214 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने 33 के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा (14), 37 के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव (2) और 45 के स्कोर पर क्विंटन डीकॉक (27) का विकेट गंवा दिया.

हालांकि युवराज सिंह (53) और कीरोन पोलार्ड (21) ने चौथे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी कर मुंबई को थोड़ी स्थिरता प्रदान की. कीमो पॉल ने मुंबई के 95 के स्कोर पर पोलार्ड को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. पोलार्ड ने 13 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया.

पोलार्ड के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए हार्दिक पांड्या (0) खाता खोले बिना अक्षर पटेल को उसी की गेंद पर कैच थमा बैठे. युवराज ने क्रुणाल पांड्या (32) के साथ भी छठे विकेट के लिए 39 रन जोड़े. खतरनाक होती जा रही इस साझेदारी को ट्रेंट बाउल्ट ने क्रुणाल को आउट करके तोड़ा. क्रुणाल ने 15 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया.

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए बल्लेबाज ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके और मुंबई 19.2 ओवर में 176 रन ही बना पाई. बेन कटिंग (3) टीम के 153 के स्कोर पर और युवराज टीम के 170 स्कोर पर आउट हुए. युवराज ने 35 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के लगाए. मिशेल मैक्लेनेगन ने 10 और युवा बल्लेबाज रासिख सलाम पांच रन बनाकर नाबाद लौटे. जसप्रीत बुमराह चोट के कारण बल्लेबाजी करने नहीं आए.

दिल्ली की ओर से इशांत शर्मा और कगिसो रबादा ने दो-दो जबकि बाउल्ट, पॉल, पटेल और राहुल तेवतिया ने एक-एक विकेट लिया. इससे पहले, ऋषभ पंत (नाबाद 78) की आक्रामक पारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने छह विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर बनाया और उसके गेंदबाजों ने इस स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव कर लिया.

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कोलिन इनग्राम (47) ने शिखर धवन (43) के साथ तीसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की और टीम को मजबूती दी. कोलिन टीम के 112 के कुल स्कोर पर आउट हुए. उन्होंने 32 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाया.

धवन ने पंत के साथ भी चौथे विकेट के लिए 19 रन जोड़े. धवन टीम के 131 के स्कोर पर चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. उन्होंने 36 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया. पंत ने 27 गेंदों पर सात चौके और सात छक्के लगाए. दिल्ली ने अंतिम छह ओवरों में 99 रन बटोरे, जिसकी बदौलत वह छह विकेट पर 213 रन के स्कोर तक पहुंच पाई. पंत ने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

पंत और राहुल तेवतिया (नाबाद नौ) ने अंतिम 16 गेंदों पर सातवें विकेट के लिए 48 रन की अविजित साझेदारी की. कीमो पॉल ने तीन, अक्षर पटेल ने चार रन बनाए. तेवतिया ने चार गेंदों पर एक छक्का लगाया. मुंबई की ओर से मिशेल मैक्लेनेगन ने तीन और हार्दिक पांड्या, बेन कटिंग और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट लिया.

आईपीएल 2013 फिक्सिंग को लेकर बोले धोनी,- मेरे लिए मैच फिक्सिंग कत्ल से भी बड़ा गुनाह है

IPL 2019 के पहले CSKvRCB मैच में भज्जी, रैना, चहल का अनोखा कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: लगातार दूसरी बार फ्लॉप हुए गिल, भारत का तीसरा विकेट गिरा
LIVE: लगातार दूसरी बार फ्लॉप हुए गिल, भारत का तीसरा विकेट गिरा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो...
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget