एक्सप्लोरर

IPL 2018: रसेल की तूफानी पारी पर बिलिंग्स ने फेरा पानी, CSK ने KKR को 5 विकेट से हराया

केकेआर ने रसेल की 36 गेंद में 11 छक्कों और एक चौके की मदद से नाबाद 88 रन की पारी की IPL 2018 CSK vs KKR : बदौलत छह विकेट पर 202 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में सुपरकिंग्स की टीम सैम बिलिंग्स (56) के अर्धशतक और सलामी बल्लेबाजों शेन वाटसन (42) और अंबाती रायुडू (39) की उम्दा पारियों से एक गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 205 रन बनाकर जीत दर्ज की.

चेन्नई: सैम बिलिंग्स के तूफानी अर्धशतक से चेन्नई सुपरकिंग्स ने आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी पर पानी फेरते हुए आज यहां इंडियन प्रीमियर लीग के बड़े स्कोर वाले बेहद रोमांचक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की.

केकेआर ने रसेल की 36 गेंद में 11 छक्कों और एक चौके की मदद से नाबाद 88 रन की पारी की बदौलत छह विकेट पर 202 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. रसेल आईपीएल में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान कप्तान दिनेश कार्तिक (26) के साथ छठे विकेट के लिए 7.4 ओवर में 76 रन की साझेदारी भी की. रोबिन उथप्पा ने भी 16 गेंद में 29 रन की पारी खेली.

इसके जवाब में सुपरकिंग्स की टीम सैम बिलिंग्स (56) के अर्धशतक और सलामी बल्लेबाजों शेन वाटसन (42) और अंबाती रायुडू (39) की उम्दा पारियों से एक गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 205 रन बनाकर जीत दर्ज की. बिलिंग्स ने 23 गेंद की अपनी पारी में पांच छक्के और दो चौके मारे.

टीम को लक्ष्य तक ड्वेन ब्रावो (नाबाद 11) और रविंद्र जडेजा (नाबाद 11) ने अंतिम ओवर में एक-एक छक्का जड़कर पहुंचाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरे सुपरकिंग्स को वाटसन (42) और रायुडू ने तेज शुरुआत दिलाई. वाटसन ने पहले ओवर में विनय कुमार की लगातार गेंदों पर दो चौके और एक छक्का जड़ने के बाद पीयूष चावला की गेंद को भी दर्शकों के बीच पहुंचाया.

रायुडू ने भी चावला के ओवर में दो छक्कों और एक चौके के साथ चौथे ओवर में टीम के 50 रन पूरे किए. वाटसन ने टाम कुरेन का स्वागत चौके और छक्के के साथ किया लेकिन इसी ओवर में एक और छक्का जड़ने की कोशिश में बाउंड्री पर रिंकू सिंह का कैच दे बैठे जिससे रायुडू के साथ उनकी 75 रन की साझेदारी का अंत हुआ. उन्होंने 19 गेंद का सानमा करते हुए तीन छक्के और तीन चौके मारे.

सुपरकिंग्स ने पावर प्ले में एक विकेट पर 75 रन बनाए. कुलदीप ने इसके बाद रायुडू को स्थानापन्न शिवम मावी के हाथों कैच कराया जबकि सुरेश रैना (14) सुनील नारायण की गेंद पर विनय कुमार को कैच दे बैठे.

बिलिंग्स और महेंद्र सिंह धोनी (25) ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया. धोनी ने कुलदीप की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़ा. कुरेन की गेंद पर बिलिंग्स को उथप्पा ने जीवनदान दिया जिसके बाद उन्होंने इसी ओवर में दो छक्के मारे.

सुपरकिंग्स को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 58 रन की दरकार थी. चावला ने इसके बाद को विकेटकीपर कार्तिक के हाथों कैच कराया. अंतिम तीन ओवर में चेन्नई को 42 रन की दरकार थी. बिलिंग्स ने रसेल पर लगातार दो छक्कों के साथ टीम की उम्मीद बांधे रखी.

बिलिंग्स ने कुरेन की गेंद पर एक रन के साथ 21 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. बिलिंग्स ने इसी ओवर में छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर उथप्पा को कैच दे बैठे. उन्होंने 23 गेंद का सामना करते हुए पांच छक्के और दो चौके मारे.

सुपरकिंग्स को अंतिम ओवर में 17 रन की जरूरत थी और ब्रावो ने विनय कुमार की पहली और जडेजा ने पांचवीं गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिला दी. इससे पहले रसेल की तूफानी पारी की बदौलत केकेआर की टीम अंतिम पांच ओवर में 79 रन बटोरने में सफल रही.

टास हारकर बल्लेबाजी करने उतरे केकेआर ने तेज शुरुआत की लेकिन विकेट भी गंवाए. क्रिस लिन (22) ने दीपक चहर पर चौके के साथ खाता खोला जबकि सुनील नारायण (12) ने इस तेज गेंदबाज पर लगातार दो छक्के मारे. नारायण हालांकि हरभजन सिंह के अगले ओवर में गेंद को हवा में लहरा गए और सुरेश रैना ने दौड़ते हुए कैच लपका. अगली गेंद पर लिन भाग्यशाली रहे जब स्क्वायर लेग पर चहर ने उनका मुश्किल कैच टपका दिया.

उथप्पा ने शेन वाटसन पर स्वागत दो चौकों के साथ किया जबकि लिन ने भी इस ओवर में चौका मारा. रोबिन उथप्पा ने इमरान ताहिर पर छक्का जड़ने के बाद और जडेजा पर लगातार दो छक्के मारे लेकिन जडेजा ने लिन को बोल्ड कर दिया जिससे केकेआर ने पावर प्ले में दो विकेट पर 64 रन बनाए.

वाटसन ने हालांकि दूसरे स्पैल के लिए वापसी करते हुए पहली ही गेंद पर नितीश राणा (16) को विकेटकीपर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच करा दिया. उथप्पा (29) को इसी ओवर में रैना ने रन आउट किया. उथप्पा ने वाटसन की गेंद को कवर में खेला और रन के लिए दौड़ पड़े लेकिन रैना ने गोता लगाकर गेंद को रोकने के बाद अपने सटीक निशाने से गेंदबाजी छोर पर स्टंप उखाड़ दिए जबकि बल्लेबाज क्रीज से काफी पीछे था.

शारदुल ठाकुर ने रिंकू सिंह (02) को प्वाइंट पर ब्रावो के हाथों कैच कराके केकेआर को पांचवां झटका दिया. कप्तान कार्तिक और रसेल ने इसके बाद धैर्य के साथ बल्लेबाजी की और 15 ओवर में टीम का स्कोर 123 रन तक पहुंचाया. टीम ने पावर प्ले के बाद 15वें ओवर तक नौ ओवर में सिर्फ 59 रन जोड़े.

रसेल ने इसके बाद हाथ खोलते हुए शारदुल पर लगातार दो छक्के मारे. ड्वेन ब्रावो के अगले ओवर में भी रसेल ने दो जबकि कार्तिक ने एक छक्का मारा. रसेल ने वाटसन पर छक्के के साथ सिर्फ 26 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. रसेल ने 19वें ओवर में ब्रावो को निशाना बनाते हुए उन पर लगातार तीन छक्के जड़े.

रसेल ने अंतिम ओवर में चहर की पहली और अंतिम गेंद छक्कों के साथ टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया. रसेल का स्कोर सातवें या इससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए टी20 में सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. वाटसन दो विकेट लेकर सुपरकिंग्स के सबसे सफल गेंदबाज रहे लेकिन उन्होंने चार ओवर में 39 रन खर्च किए. ड्वेन ब्रावो काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने तीन ओवर में 50 रन लुटाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगानिस्तान पर टीम इंडिया का फुल कंट्रोल, मानव सुथार ने डेब्यू पर बरपाया कहर; पढ़ें दूसरे दिन क्या-क्या हुआ
अफगानिस्तान पर टीम इंडिया का फुल कंट्रोल, मानव सुथार ने डेब्यू पर बरपाया कहर; पढ़ें दूसरे दिन क्या-क्या हुआ
IND vs AFG Test Day 2 Live Score: दूसरे दिन का खेल खत्म, अफगानिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन; मानव सुथार ने झटके 3 विकेट
LIVE: दूसरे दिन का खेल खत्म, अफगानिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन; मानव सुथार ने झटके 3 विकेट
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट मैच खेलने का कितना पैसा कमाते हैं? रकम होश उड़ा देगी
भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट मैच खेलने का कितना पैसा कमाते हैं? रकम होश उड़ा देगी

वीडियोज

बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking
Mumbai Music Concert Case: कॉन्सर्ट वाली जगह की तस्वीरें देख आपको लग जाएगा झटका | Goregaon
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले 18 वर्षीय छात्र सार्थक की LoP राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले छात्र सार्थक की राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन
मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
कौन हैं प्रिया बापट? जिन्होंने को-एक्टर पर लगाया बार-बार किसिंग का आरोप, 'मुन्नाभाई MBBS' में कर चुकीं काम
कौन हैं प्रिया बापट? जिन्होंने को-एक्टर पर लगाया बार-बार किसिंग का आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
How To Clean A Tea Strainer: चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
Embed widget