एक्सप्लोरर

सहवाग ने पाकिस्तान को कहा था 'बेटा', जानें अब पाक के खिताब जीतने पर क्या कहा?

नई दिल्ली : ऐतिहासिक चैपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत को 180 रनों के विशाल अंतर से हराकर पाकिस्तान की टीम ने पहली बार चैंपिंयंस ट्रॉफी खिताब अपने नाम किया. पाकिस्तान के 339 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का सामना करते हुए भारतीय बल्लेबाज़ ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गए. पूरी टीम महज़ 158 रन ही बना सकी जिसमें से हार्दिक पांड्या ने अकेले 76 रन बनाए. भारत के चोटी के बल्लेबाज रोहित शर्मा 0 रन, शिखर धवन 21 रन, विराट कोहली 5 रन, युवराज सिंह 22 रन, एमएस धोनी 4 रन और केदार जाधव सिर्फ 9 रन ही बना सके.

पाकिस्तान की शानदार जीत पर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर पाक टीम को बधाई दी है. उन्होंने लिखा, 'आज की बड़ी जीत पर पाकिस्तान टीम को बधाई. आपने अच्छा खेला और जीत के हकदारा हैं. पाकिस्तान क्रिकेट के लिए बढ़िया परिणाम.'

आपको बता दें कि सहवाग अपने एक विवादास्पद ट्वीट को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे. उन्होंने फाइनल मैच से पहले ट्वीट कर भारत को बाप और पाकिस्तान को बेटा बताया था. सहवाग ने हाल ही में भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबले और बांग्लादेश को पटखनी देने को लेकर ट्वीट किया था, “अच्छी कोशिश की पोते. सेमीफाइनल तक पहुंचने में काफी मेहनत की. घर की ही बात है. फादर्स डे पर बेटे के साथ फाइनल है. मजाक को सीरियस मत लियो बेटे.”

बता दें कि लंदन के ओवल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी के करते हुए पाकिस्तान की टीम ने फखर ज़मां के पहले वनडे शतक की मदद से 38 रन बनाए. जिसके जवाब में हार्दिक पांड्या को छोड़ टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज़ अपने रंग में नहीं दिखा और पूरी टीम महज़ 158 रन बनाकर बुरी तरह पस्त हो गई.

पूरे टूर्नामेंट में दमदार तरीके से बल्लेबाज़ी करने वाली शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी से आज एक बार फिर टीम इंडिया को उम्मीदें थीं, लेकिन रोहित शर्मा आमिर के पहले ओवर में ही शून्य के स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गए. शर्मा के कुछ देर बाद ही कप्तान विराट कोहली भी आमिर की गेंद पर खराब शॉट खेल वापस पवेलियन लौट गए.

शुरूआती दोनों विकेट गिरने के बाद भी भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि टीम इंडिया मुकाबले में वापसी करेगी. लेकिन टीम इंडिया के विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा. शिखर धवन 21 रन बनाकर मोहम्मद आमिर का तीसरा शिकार बने. इसके बाद युवराज सिंह भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 22 रन बनाकर शादाब खान की गेंद पर आउट हुए.

इसके बाद भी भारतीय टीम की सारी उम्मीदें एमएस धोनी पर थी. लेकिन धोनी एक खराब शॉट खेल महज़ 4 रन बनाकर हसन अली की गेंद पर वापस पवेलियन लौट गए. केदार जाधव भी 9 रन बनाकर चलते बने.

लगातार 6 विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम को हार्दिक पांड्या ने कुछ सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया. पांड्या ने बेहद शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए रविन्द्र जडेजा के साथ मिलकर 80 रनों की साझेदारी की. इस दौरान उन्होंने 43 गेंदों पर 6 छक्के और 4 चौको के साथ 76 रनों की आतिशी पारी खेली. लेकिन रविन्द्र जडेजा के साथ तालमेल की कमी की वजह से भारतीय टीम ने आखिरी उम्मीद के रूप में पांड्या का विकेट गंवा दिया.

pandya1806hart

पांड्या के विकेट के बाद जडेजा भी 15 रन के स्कोर पर आउट हो गए और टीम इंडिया की सारी उम्मीदें एक-एक कर धवस्त हो गई. इससे पहले फखर ज़मां के शतक की मदद से पाकिस्तान टीम ने विशाल 338 रनों का स्कोर खड़ा किया था.

भारतीय टीम ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. लेकिन ये फैसला उस वक्त बुरी तरह से गलत साबित हुआ जब पाकिस्तानी ओपनर फखर ज़मां और अज़हर अली ने अपनी टीम को 128 रनों की रिकॉर्ड शुरूआत दे डाली. इसके बाद बुमराह की अच्छी फील्डिंग ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई. अज़हर अली 59 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए. लेकिन टीम इंडिया इस विकेट का मोमेंटम नहीं हासिल कर सकी.

इसके बाद फखर ने बाबर आज़म के साथ मिलकर 10.1 ओवर में 72 रनों की अहम साझेदारी कर टीम को 200 रनों तक पहुंचा दिया. इस दौरान फखर ने अपने वनडे करियर का पहला शतक भी लगाया. फखर ज़मां ने 114 रनों की आतिशी पारी खेली जिसके बाद उन्हें हार्दिक पांड्या ने आउट कर वापस पवेलियन भेजा.

फखर के विकेट के बाद बाबर आज़म और शोएब मलिक के बीच 47 रनों की अच्छी साझेदारी हुई. लेकिन इसके बाद कप्तान कोहली ने गेंदबाज़ी में चेंज किया और भुवनेश्वर कुमार ने भारतीय टीम को मलिक(12 रन) के रूप में तीसरी सफलता दिलाई.

इसके कुछ देर बाद ही बाबर आज़म भी 46 रन बनाकर केदार जाधव की गेंद पर वापस लौट गए. लेकिन अंत में मोहम्मद हफीज़ ने महज़ 23 गेंदों पर 43 रनों की आतिशी पारी खेल टीम के 300 रनों के पार पहुंचाया और भारत के सामने ये विशाल स्कोर खड़ा किया. पूरी पारी के दौरान भारतीय गेंदबाज़ पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों पर दबाव बनाने में नाकामयाब दिखे.

भारतीय टीम के लिए भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या के अलावा कोई भी गेंदबाज़ अपने रंग में नज़र नहीं आया. भुवनेश्वर कुमार ने अपने 10 ओवरों में स्पेल में 30 रन खर्चते हुए 1 विकेट चटकाया. इसके अलावा रविन्द्र जडेजा(8 ओवर में 67 रन) और आर अश्विन(10 ओवर में 70 रन) के रूप में दोनों स्पिनर्स खासे महंगे साबित हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Team India Performance: इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
IND vs ENG T20: श्रेयस-गंभीर ने टीम को डुबाया, आयरलैंड के बाद इंग्लैंड ने रौंदा
श्रेयस-गंभीर ने टीम को डुबाया, आयरलैंड के बाद इंग्लैंड ने रौंदा
Sunil Gavaskar Love Story: ऑटोग्राफ लेने आई फैन से सुनील गावस्कर को हुआ प्यार, फिल्मी है 'लिटिल मास्टर' की लव स्टोरी
ऑटोग्राफ लेने आई फैन से सुनील गावस्कर को हुआ प्यार, फिल्मी है 'लिटिल मास्टर' की लव स्टोरी

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget