एक्सप्लोरर

IND vs WI A : रहाणे और विहारी ने लगाया अर्धशतक, प्रैक्टिस मैच ड्रॉ हुआ

IND vs WI A : पहली पारी में पुजारा के शतक और रोहित शर्मा की फिफ्टी की बदौलत टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच गई थी.

एंटिगा: भारत और वेस्टइंडीज-ए क्रिकेट टीमों के बीच खेला गया तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच सोमवार को बेनतीजा समाप्त हो गया. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेतेश्वर पुजारा (100) रिटायर्ड हर्ट, और रोहित शर्मा (68) की बेहतरीन पारियों की मदद से अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 297 रनों पर घोषित कर दी थी.

इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कैरेबियाई टीम को 181 रनों पर ढेर कर दिया था. भारत की ओर से इशांत शर्मा, उमेश यादव और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिए थे. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाकर 200 रनों की बढ़त बना ली थी. तीसरे दिन सोमवार को भारत की ओर से अजिंक्य रहाणे ने 54 और हनुमा विहारी ने 64 रनों की पारी खेली.

गेंदबाजों ने भी दिया अच्छा साथ

भारतीय टीम ने 78 ओवर में पांच विकेट पर 188 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. वेस्टइंडीज-ए की ओर से अकीम फ्रेजर ने दो विकेट लिए. इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में 47 रनों के कुल योग पर मेजबान टीम के तीन विकेट झटक लिए. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया.

इस मैच की खास बात यह रही कि 22 अगस्त से वेस्टइंडीज के साथ होने वाले टेस्ट मैच से पहले भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों को अभ्यास का भरपूर मौका मिला. पुजारा ने शतक लगाकर अपने फार्म में होने का एलान किया तो रहाणे और विहारी ने अर्धशतकों की मदद से भारतीय मध्यक्रम के मजबूत रहने का भरोसा जताया.

भारत को 22 से 26 अगस्त तक एंटिगा में पहला टेस्ट मैच खेलना है. यह दोनों टीमों का विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत पहला मुकाबला होगा.

IND vs WI A: मजबूत स्थिति में टीम इंडिया, दूसरे दिन हासिल की 200 रन की बढ़त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरसीबी ने 202 रन का टारगेट आसानी से किया चेज, ये 5 खिलाड़ी रहे जीत के हीरो
आरसीबी ने 202 रन का टारगेट आसानी से किया चेज, ये 5 खिलाड़ी रहे जीत के हीरो
RCB ने जीत के साथ किया IPL 2026 का आगाज, SRH को रौंदा; विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल चमके
RCB ने जीत के साथ किया IPL 2026 का आगाज, SRH को रौंदा; विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल चमके
RCB vs SRH Full Highlights: बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, विराट और पडिक्कल ने उड़ाईं हैदराबाद की धज्जियां; सिर्फ 94 गेंद में 202 रन चेज
बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, विराट और पडिक्कल ने उड़ाईं हैदराबाद की धज्जियां; 94 गेंद में 202 रन चेज
IPL 2026 के पहले मैच में फिल साल्ट ने पकड़े 2 कमाल के कैच, ईशान किशन के लिए बने सुपर मैन
IPL 2026 के पहले मैच में फिल साल्ट ने पकड़े 2 कमाल के कैच, ईशान किशन के लिए बने सुपर मैन

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
बदायूं में नेत्रहीन फरियादी से बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन, एसएसपी ने किया सस्पेंड
बदायूं में नेत्रहीन फरियादी से बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन, एसएसपी ने किया सस्पेंड
रूढ़िवादी परिवार में पले-बढ़े आमिर खान, बोले- मुझे रोमांटिक फिल्में देखने की इजाजत नहीं थी
रूढ़िवादी परिवार में पले-बढ़े आमिर खान, बोले- मुझे रोमांटिक फिल्में देखने की इजाजत नहीं थी
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
LIVE: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
Maharashtra Board: महाराष्ट्र बोर्ड का बड़ा फैसला, मार्कशीट और सर्टिफिकेट अब मिलेंगे एक साथ
महाराष्ट्र बोर्ड का बड़ा फैसला, मार्कशीट और सर्टिफिकेट अब मिलेंगे एक साथ
Chest Pain Causes: सीने का हर दर्द हार्ट अटैक नहीं होता, डॉक्टरों ने बताए फेफड़े और पेट से जुड़े कारण
सीने का हर दर्द हार्ट अटैक नहीं होता, डॉक्टरों ने बताए फेफड़े और पेट से जुड़े कारण
Embed widget