एक्सप्लोरर

INDvsSL: 536 रनों के जवाब में चायकाल तक श्रीलंका ने गंवाए 18 रन पर 2 विकेट

श्रीलंकाई टीम फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में भारत के पहली पारी के विशाल स्कोर के सामने अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई. उसने चायकाल तक 18 रनों पर ही अपने दो विकेट खो दिए हैं.

नई दिल्ली: श्रीलंकाई टीम फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में भारत के पहली पारी के विशाल स्कोर के सामने अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई. उसने चायकाल तक 18 रनों पर ही अपने दो विकेट खो दिए हैं. भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 536 रनों पर घोषित कर दी. हालांकि पारी की घोषणा से पहले मैच के दूसरे सत्र में काफी ड्रामे देखने को मिला. श्रीलंकाई टीम द्वारा तीन बार खेल रोके जाने के बाद भारतीय टीम प्रबंधन ने अपनी पारी घोषित करने का फैसला किया. इसके बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी श्रीलंका को पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी ने झटका दिया. उन्होंने दिमुथ करुणारत्ने को विकेट के पीछे रिद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया. ईशांत ने धनंजय डी सिल्वा (1) को 14 के कुल स्कोर पर पगाबाधा आउट कर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया. इसके बाद हालांकि दिलरुवान परेरा और एंजेलो मैथ्यूज ने कोई और विकेट दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक नहीं गिरने दिया. परेरा 12 और चार रन बनाकर खेल रहे हैं. इससे पहले, भारतीय पारी घोषित होने से पहले मैदान पर कई नाटकिय मोड़ आए. दिन के दूसरे सत्र में पांच से ज्यादा श्रीलंकाई खिलाड़ी मैदान पर प्रदूषण के कारण मास्क पहन कर उतरे. इन खिलाड़ियों में कप्तान दिनेश चंडीमल, पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज, सुरंगा लकमल, दिलरुवान परेरा और धनंजय डी सिल्वा के नाम हैं. दूसरे सत्र में 123वें ओवर में भारत जब पांच विकेट खोकर 509 रनों पर था तभी श्रीलंकाई गेंदबाज लाहिरू गमागे को सांस लेने में परेशानी हुई और खेला रोका गया. इसी बीच श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने खराब वातावरण की शिकायत मैदानी अंपायरों से की, जिसके कारण तकरीबन 15 मिनट का खेल रुका. मैच दोबारा शुरू हुआ और रविंचद्रन अश्विन (4) का विकेट गिरा. गमागे इसके बाद मैदान से बाहर चले गए. इसी बीच कप्तान कोहली भी अपने टेस्ट करियर के सर्वश्रेष्ठ स्कोर 243 रनों पर लक्षण संदकाना की गेंद पगबाधा करार दे दिए गए. कोहली के जाने के बाद एक बार फिर खेल रुका. 127वें ओवर में श्रीलंका के टीम मैनेजर असंका गुरुसिंहा मैदानी अंपायरों से कुछ शिकायत करने लगे. उनके जाने के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मैदान पर कदम रखा और मैदानी अंपायरों से बात की. पांच मिनट तक खेल रुकने के बाद मैच एक बार फिर शुरू हुआ, लेकिन पांच गेंद बाद श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल ने 10 खिलाड़ी होने के कारण मैच रोक दिया और इसी बीच श्रीलंका टीम के कोच निक पोथास मैदान पर आकर अंपायरों से बात करने लगे. इसी बीच भारतीय ड्रेसिंग रूम से कोहली ने परेशान होकर पारी घोषित कर दी. रिद्धिमान साहा और रवींद्र जडेजा क्रमश: नौ और पांच रनों पर नाबाद रहे. मैदान से जाते वक्त स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने श्रीलंकाई टीम की हूटिंग की और लूजर कहकर उन्हें हूट किया. इससे पहले अपने दूसरे दिन के स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 371 रनों से आगे खेलने उतरी भारत को कप्तान कोहली और रोहित शर्मा (65) ने शानदार शुरुआत दी और बड़ी आसानी से लगातार रन जोड़ते रहे. इसी बीच कोहली ने अपने करियर का छठा दोहरा शतक पूरा किया. वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले कप्तान बने गए है. उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा को पछाड़ा. लारा के कप्तान के तौर पर पांच दोहरे शतक हैं. कोहली ने अपने सभी छह दोहरे शतक कप्तान बनने के बाद बनाए हैं. कोहली ने अपनी पारी में 287 गेंदें खेलीं और 25 चौके लगाए. रोहित भोजनकाल की आखिरी गेंद पर संदकान का शिकार बने. रोहित ने 107 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के लगाए.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर से पहले ब्रिटिश नागरिकता लेकर IPL में खेला था यह पाकिस्तानी खिलाड़ी
आमिर से पहले ब्रिटिश नागरिकता लेकर IPL में खेला था यह पाकिस्तानी खिलाड़ी
ABP EXCLUSIVE: विराट कोहली से मिला जीत का मंत्र, CWG में मारा 'गोल्डन पंच'
विराट कोहली से मिला जीत का मंत्र, CWG में मारा 'गोल्डन पंच'
1105 दिन बाद पाकिस्तान को मिली जीत, बाबर आजम की कप्तानी में किया कमाल
1105 दिन बाद पाकिस्तान को मिली जीत, बाबर आजम की कप्तानी में किया कमाल
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget