एक्सप्लोरर

India vs Sri Lanka 3rd Test 2nd Day Till Lunch

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली के बल्ले से निकले छठे दोहरे शतक के दम पर भारत ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को भोजनकाल तक पांच विकेट के नुकसान पर 500 रन बना लिए हैं.

नई दिल्ली: बेहतरीन फॉर्म में चल रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली के बल्ले से निकले छठे दोहरे शतक के दम पर भारत ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को भोजनकाल तक पांच विकेट के नुकसान पर 500 रन बना लिए हैं. कोहली अभी भी 225 रन बनाकर विकेट पर जमे हुए हैं. वनडे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा 65 रन बनाकर भोजनकाल से पहले आखिरी गेंद पर आउट हुए. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी हुई. कोहली अभी तक 266 गेंद खेल चुके हैं. उन्होंने अपनी पारी में 23 चौके जड़े हैं. पहले दिन के स्कोर 371 रनों पर चार विकेट से आगे खेलने उतरी भारत को रोहित और कोहली की जोड़ी ने पहले सत्र में बेहतरीन शुरुआत दी और मेहमान टीम के अनुभवहीन गेंदबाजी पर लगातार रन बटोरे. रोहित ने 94वें ओवर की चौथी गेंद पर चाइनामैन लक्षण संदकान पर शानदार छक्का जड़ अच्छी शुरुआत दी. यह रोहित का और भारतीय पारी का पहला छक्का था. दोनों बड़ी आसानी से रन बनाते जा रहे थे. कोहली बड़ी तेजी से अपने दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे. 108वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिडविकेट पर पुल शॉट खेलने के साथ ही कोहली ने अपना छठा दोहरा शतक पूरा किया. इसी के साथ कोहली ने वेस्टइंडीज के दिग्गज कप्तान और बल्लेबाज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा और सचिन की बराबरी की. कोहली का यह कप्तान के तौर पर भी छठा शतक है. वह सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले कप्तान भी बन गए हैं. उनसे पहले लारा के नाम कप्तान के तौर पर पांच दोहरे शतक हैं. इसी के साथ कोहली ने सचिन और वीरेंद्र सहवाग के छह दोहरे शतकों की बराबरी कर ली है. इन दोनों के नाम टेस्ट में छह-छह दोहरे शतक हैं. कोहली ने अपने सभी दोहरे शतक कप्तान बनने के बाद ही बनाए हैं. पिछले 17 महीनों में यह सभी दोहरे शतक उनके बल्ले से निकले हैं. उन्होंने अपना पहला दोहरा शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई, 2016 में नार्थसाउंड में मारा था. वह इसके साथ ही लगातार दो दोहरे शतक लगाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं. उनसे पहले विनोद कांबली ने 1993 में इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार दो दोहरे शतक लगाए थे. कोहली के बाद उनका अच्छा साथ दे रहे रोहित ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके लिए उन्होंने 88 गेंदें लीं. हालांकि भोजनकाल की घोषणा होने से एक गेंद पहले वह संदकान की गेंद पर विकेट के पीछे निरोशन डिकवेला के हाथों लपके गए. इस पर रोहित ने रिव्यू लिया जो असफल रहा और रोहित को बाहर जाना पड़ा. रोहित ने अपनी पारी में 102 गेंदें खेलीं और सात चौकों के साथ दो छक्के लगाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूएस ओपन की प्राइज मनी में इजाफा, जानिए अब चैंपियन को कितने करोड़ मिलेंगे
यूएस ओपन की प्राइज मनी में इजाफा, जानिए अब चैंपियन को कितने करोड़ मिलेंगे
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
चॉल से भूटान तक चमका मुंबई का हुनर, 7 युवा खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल
चॉल से भूटान तक चमका मुंबई का हुनर, 7 युवा खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget