एक्सप्लोरर

INDvsSL: विजय का अर्धशतक, भारत ने पहले सत्र में बनाए 116/2

मुरली विजय (नाबाद 51) के अर्धशतक के दम पर भारत ने यहां के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक मैच के पहले दिन शनिवार को भोजनकाल तक दो विकेट के नुकसान पर 27 ओवरों में 116 रन बना लिए हैं.

नई दिल्ली: मुरली विजय (नाबाद 51) के अर्धशतक के दम पर भारत ने यहां के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक मैच के पहले दिन शनिवार को भोजनकाल तक दो विकेट के नुकसान पर 27 ओवरों में 116 रन बना लिए हैं. पहले सत्र का खेल खत्म होने तक विजय के साथ कप्तान विराट कोहली 17 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत ने पहले सत्र में 4.29 की औसत से रन बनाए. भारतीय बल्लेबाजों को बल्लेबाजी के मुफिद इस विकेट पर रन बनाने में कोई परेशानी नहीं हुई. सुरंगा लकमल ने हालांकि कुछ अच्छी गेंदें जरूर डाली लेकिन वो भारतीय बल्लेबाजो को ज्यादा दिक्कत नहीं दे सके. इस मैच से वापसी कर रहे शिखर धवन और विजय इतमिनान से बल्लेबाजी कर रहे थे. विजय ने पहले ही ओवर में दो चौके जड़े. दोनों बल्लेबाज बिना किसी परेशानी के भारत के स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ा रहे थे. तेज गेंदबाजों को सफलता हाथ न लगती देख श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल ने दिलरुवान परेरा को गेंद थमाई. वह भी ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके. हालांकि विकेट लेने में वह किसी तरह सफल रहे. 10वां ओवर फेंक रहे परेरा की अखिरी गेंद पर धवन ने ऑफ स्टम्प के बाहर से स्वीप शॉट खेला जिसे लकमल ने लड़खड़ाते हुए लपक लिया. कैच लेने से पहले ही लकमल गिर गए थे लेकिन फिर भी उन्होंने कैच पकड़ अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई. धवन ने 35 गेंदों में चार चौकों की मदद से 23 रनों की पारी खेली. वह 42 के कुल स्कोर पर आउट हुए. धवन टेस्ट में परेरा के 100वें शिकार बने. परेरा श्रीलंका के लिए सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए. इसके लिए उन्होंने 25 टेस्ट मैच लिए. उनसे पहले मुथैया मुरलीधरन ने 27 टेस्ट मैचों में 100 विकेट पूरे किए थे. धवन के जाने के बाद पुजारा और विजय की जोड़ी एक बार फिर मैदान पर थी. इसी जोड़ी ने भारत के लिए कई नायाब पारियां खेलीं. पुजारा और विजय दोनों ने कुछ शानदार शॉट खेले. इसी बीच पुजारा श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल की रणनीति में फंस गए. चंडीमल ने लाहिरू गामागे की गेंद पर लेग स्लिप लगाई. पांव पर पटकी गेंद पर पुजारा ने फ्लिक किया जिसे लेग स्लिप पर सदिरा समाराविक्रमा ने शानदार तरीके से लपक पुजार की पारी का अंत किया. पुजारा ने 23 रन बनाए, जिसके लिए उन्होंने 39 गेंदें खेली और चार चौके लगाए. उनके बाद क्रीज पर उतरे कप्तान ने घरेलू मैदान पर विजय का अच्छा साथ दिया. पहले सत्र का खेल खत्म होने तक विजय और कोहली के बीच अभी तक 38 रनों की साझेदारी हो चुकी है. विजय ने अभी तक 67 गेंदें खेली हैं और सात चौके लगाए हैं. कोहली ने 22 गेंदो पर तीन चौके लगा चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

W,W,W...,इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास
W,W,W...,इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget