एक्सप्लोरर

INDvsSL: आज से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में फिर दिखेगा तेज़ गेंदबाज़ों का जलवा

कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत और श्रीलंका के बीच पांचों दिन अच्छी प्रतिस्पर्धा देखी गई थी. शुरुआती दिनों में बारिश और श्रीलंकाई गेंदबाजों से परेशान रहने वाली मेजबान टीम ने अंत के दो दिनों में शानदार वापसी की, हालांकि जीत करीब आकर उसके हाथ से फिसल गई.

नागपुर: कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत और श्रीलंका के बीच पांचों दिन अच्छी प्रतिस्पर्धा देखी गई थी. शुरुआती दिनों में बारिश और श्रीलंकाई गेंदबाजों से परेशान रहने वाली मेजबान टीम ने अंत के दो दिनों में शानदार वापसी की, हालांकि जीत करीब आकर उसके हाथ से फिसल गई. विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में आज से शुरू हो रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में मेजबान पहले टेस्ट मैच की भरपाई करते हुए जीत हासिल करना चाहेंगे. जामथा स्थित इस स्टेडियम की विकेट के भी घासयुक्त होने की उम्मीद है ताकि भारत को आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए तैयारी करने का मौका मिले. पहले टेस्ट में तेज गेंदबाजों का जलवा देखा गया था. पहले दो दिन सुरंगा लकमल और दासुन शनाका ने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया था लेकिन भारत के भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और मोहम्मद शमी की तिगड़ी ने कुल 17 विकेट अपने नाम किए थे. इस मैच में भुवनेश्वर नहीं खेलेंगे. बीते दिन ही उनकी शादी हुई है, इसलिए टीम प्रबंधन ने उन्हें जाने की इजाजत दे दी है. ऐसे में पहले मैच में बाहर बैठे इशांत शर्मा के अंतिम एकादश में वापसी करने की संभावना है. शिखर धवन ने भी आराम की मांग की थी और टीम प्रबंधन ने उन्हें इसकी इजाजत दे दी थी. धवन की गैरमौजूदगी में मुरली विजय का लोकेश राहुल के साथ पारी की शुरुआत करना तय है. दूसरे मैच में भारतीय टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. उसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों इस समय शानदार फॉर्म में हैं. कप्तान विराट कोहली ने पिछले ही मैच में अंतर्राष्ट्रीय करियर में अपने 50 शतक पूरे किए हैं. चेतेश्वर पुजारा ने उस समय विकेट पर अंगद की तरह पांव जमा लिए थे जब श्रीलंकाई गेंदबाज कहर बरपा रहे थे. दूसरे मैच में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम दो स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के साथ उतरती है या हार्दिक पांड्या की जगह शामिल किए गए हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर को पदार्पण करने का मौका देती है. मेहमान टीम पहले मैच में शुरुआती दिनों में हावी होने के बाद अपनी बढ़त खो बैठी थी. उसे इस पर विचार करना होगा. बल्लेबाजी में उसके पास सीमित विकल्प हैं. यह देखना दिलचस्प होगा की टीम तेज गेंदबाज लाहिरू गमागे को अंतिम एकादश में जगह देती है या नहीं. गमागे ने पहले मैच की दूसरी पारी में 156 रन लुटाए थे. अगर टीम तीन तेज गेंदबाजों के साथ ही जाना चाहती है तो उसके पास विश्वा फर्नाडो के रूप में एक और विकल्प मौजूद है. चाइनामैन लक्षण संदकाना उसके लिए तुरुप का पत्ता साबित हो सकते हैं. बल्लेबाजी में टीम का भार कप्तान दिनेश चंडीमल, निरोशन डिकवेला और अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज पर होगा. टीमें: भारत: विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा ( विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, विजय शंकर और इशांत शर्मा. श्रीलंका: दिनेश चंडीमल (कप्तान), दिमुथ करूरत्ने, सदिरा समराविक्रम, लाहिरू थिरिमाने, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), दिलरुवान परेरा, रंगना हेराथ, सुरंगा लकमल, लाहिरू गमागे, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, लक्ष्मण संदकाना, विश्व फर्नांडो, दसुन शनाका और रोशेन सिल्वा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
यूएस ओपन की प्राइज मनी में इजाफा, जानिए अब चैंपियन को कितने करोड़ मिलेंगे
यूएस ओपन की प्राइज मनी में इजाफा, जानिए अब चैंपियन को कितने करोड़ मिलेंगे
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
चॉल से भूटान तक चमका मुंबई का हुनर, 7 युवा खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल
चॉल से भूटान तक चमका मुंबई का हुनर, 7 युवा खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget