एक्सप्लोरर

Ind Vs Aus: टीम इंडिया की 10 विकेट से हार, वानखेड़े में बने ये बड़े रिकॉर्ड

टीम इंडिया को 10 विकेट से वानखेड़े में पहले वनडे में हार मिली है. इसके साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड भी बने है.

Ind Vs Aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए वनडे मैच में रिकार्ड की झड़ी लग गई. ऑस्ट्रेलिया के हिस्से जो आया, उससे उसे आत्मविश्वास मिलेगा तो भारतीय टीम के हिस्से ऐसे रिकार्ड आए हैं जिन्हें टीम दोबारा देखना नहीं चाहेगी. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिंच ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. शिखर धवन (74) और लोकेश राहुल (47) को छोड़कर भारतीय बल्लेबाज आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने ज्यादा कुछ नहीं कर सके और 49.1 ओवरों में 255 रनों पर ढेर हो गए. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी सलामी जोड़ी डेविड वार्नर (नाबाद 128) और एरॉन फिंच (नाबाद 110) की बेहतरीन साझेदारी से यह आसान सा लक्ष्य 37.4 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया और इसी बीच हुई रिकार्ड की पतझड़.

1-यह वनडे इतिहास में तीसरा मौका है जब कोई टीम 250 या उससे ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 विकेट से जीती है. रोचक बात यह है कि हारने वाली तीनों टीमें एशियाई हैं.

2-मैन ऑफ द मैच चुने गए डेविड वार्नर और फिंच की सलामी जोड़ी ने भारत में दूसरी बार पहले विकेट के लिए 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी की है। इससे पहले इन दोनों ने 2017 में बेंगलुरू में 231 रन की साझेदारी की थी।

3-यह भारत के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए अभी तक सबसे बड़ी साझेदारी है. वहीं, यह ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है. इससे पहले भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी 242 रनों की थी, जो स्टीव स्मिथ और जॉर्ज बैली ने 2016 में पर्थ में बनाई थी.

4-भारतीय टीम को वनडे में चौथी बार 10 विकेट से हार मिली जबकि यह दूसरा मौका है जब भारतीय टीम घर में 10 विकेट से हारी हो. वहीं इस स्टेडियम पर भारतीय टीम पहली बार 10 विकेट से हारी है. इस स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच यह चौथा मैच था जिसमें से तीसरी बार आस्ट्रेलिया को जीत मिली है.

5-वार्नर ने अपने वनडे करियर का 18वां और फिंच ने 16वां शतक पूरा किया. वार्नर ने 112 गेंदों का सामना कर सात चौके और तीन चौके मारे. फिंच ने 114 गेंदों का सामना कर 13 चौके और दो छक्के लगाए.

6-उम्मीद थी कि भारतीय कप्तान इस मैच में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के घर में सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकार्ड की बराबरी कर लेंगे लेकिन कोहली सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए. अब इसके लिए भारतीय प्रशंसकों को शुक्रवार का इंतजार करना पड़ेगा जब यह दोनों टीमें राजकोट में भिड़ेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget