एक्सप्लोरर

India vs Australia: पहली बार भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में जीती टेस्ट सीरीज, विराट ने कहा, 'मेरी टीम में है दम'

टीम के सबसे धाकड़ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा जिन्होंने पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पानी पिला दिया. पुजारा के इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उन्हें मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला है.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर 71 साल बाद टेस्ट सीरीज पर कब्जा कर लिया है. टीम ने 2-1 से टेस्ट सीरीज जीत ली है. इससे पहले विराट की सेना ने एडिलेड और मेलबर्न टेस्ट पर अपना कब्जा किया था. लेकिन आज ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी भारतीय कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जीती है. आखिरी टेस्ट मैच का फाइनल सेशन बारिश के कारण धुल गया जिससे अंपायर्स ने इस मैच को ड्रॉ करार दे दिया.

जीत के बाद कप्तान कोहली ने कहा कि, ' मेरे लिए ये काफी गर्व की बात है कि मैं इस टीम का हिस्सा हूं. हमने जो भी बनाया है या टीम के लिए किया है वो सब आप देख सकते हैं. चाहे जब मैं टीम में शामिल हुआ ये कप्तान बना. मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि हम चार साल बाद यहां जीते हैं. सिर्फ एक शब्द बोलना चाहूंगा. मैं काफी गर्व महसूस कर रहा हूं. हमारे लड़कों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है.'

बता दें कि भारत के इस बेहतरीन प्रदर्शन के पीछे कई खिलाड़ियों का हाथ है लेकिन एक खिलाड़ी जिसे राहुल द्रविड़ के बाद दूसरी दीवार कही जा रही है वो हैं टीम के सबसे धाकड़ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा जिन्होंने पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पानी पिला दिया. जी हां पुजारा के इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उन्हें मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला है.

चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 300 पर सिमट गई थी तो वहीं भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन दिया और आगे खेलने को कहा. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को अपनी जमीन पर 30 साल बाद फॉलोऑन करना पड़ा. फॉलोऑन के दौरान ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 6 रन बना लिए थे लेकिन खराब मौसम के कारण अंपायर्स ने इस मैच को ड्रॉ करार दे दिया.

भारतीय टीम कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में जल्द समेटने में कामयाब रही. भारत के लिए इस पारी में कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके. वहीं मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा और ने दो-दो अपने नाम किए. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट हासिल किया.

इससे पहले मैच की पहली पारी में भारत ने चेतेश्वर पुजारा (193), ऋषभ पंत (नाबाद 159), रवींद्र जडेजा (81) और मंयक अग्रवाल (77) की लाजवाब पारियों के दम पर पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा किया था. भारत ने दूसरे दिन 7 विकेट पर 622 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी थी.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी जीत

आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में किसी टेस्ट मैच में यह भारत की रनों के हिसाब से सबसे बड़ी बढ़त है. कुल मिलाकर आस्ट्रेलिया के खिलाफ रनों के मुताबिक दूसरी सबसे बड़ी बढ़त है. इससे पहले भारत ने 1988 में ईडन गार्डन्स में खेले गए टेस्ट मैच में 400 रनों की बढ़त ली थी. भारत ने इसके बाद आस्ट्रेलिया को फॉलोऑन दिया. आस्ट्रेलिया 31 साल बाद अपने घर में किसी टीम के खिलाफ टेस्ट मैच में फॉलोऑन खेल रही है. पिछली बार 1988 में आस्ट्रेलिया को इंग्लैंड ने इसी मैदान पर फॉलोऑन दिया था. इसके अलावा, 1986 के बाद पहली बार भारत ने आस्ट्रेलिया को फॉलोऑन दिया है. इससे पहले, 1986 में सिडनी में नववर्ष के मौके पर खेले गए मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को फॉलोऑन दिया था. आस्ट्रेलिया ने फॉलोऑन मिलने के बाद चौथे दिन दूसरे सत्र की समाप्ति तक कोई विकेट गंवाए बगैर छह रन बनाए थे लेकिन इसके बाद बारिश ने खेल को आगे नहीं बढ़ने दिया. सोमवार को बारिश के कारण पांचवें दिन का मैच रद्द कर दिया गया. ऐसे में भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की है. भारत पहली एशियाई टीम है, जिसने आस्ट्रेलिया में खेली गई टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की है. इसके अलावा, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बाद भारत पांचवीं टीम है, जिसने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में जीत हासिल की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
'पाकिस्तान एक बकवास टीम...', दिग्गज ने कर दी घनघोर बेइज्जती
'पाकिस्तान एक बकवास टीम', दिग्गज ने कर दी घनघोर बेइज्जती
Live Score: पहले सत्र का खेल खत्म, भारत जीत से 4 विकेट दूर; दिनुशा-नुवंता नाबाद
Live Score: पहले सत्र का खेल खत्म, भारत जीत से 4 विकेट दूर; दिनुशा-नुवंता नाबाद
WTC में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ऋषभ पंत दूसरे स्थान पर
WTC में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ऋषभ पंत दूसरे स्थान पर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget