एक्सप्लोरर

India vs Australia: दूसरा वनडे आज, साल 2009 के बाद नागपुर में आज तक भारत से नहीं जीता पाया है ऑस्ट्रेलिया

इसके बाद भारत उसी साल दिसम्बर में श्रीलंका के खिलाफ यहां खेला. धोनी ने यहां एक बार फिर अपने बल्ले का जलवा दिखाते हुए 107 रन बनाए. भारत हालांकि यह मैच तीन विकेट से हार गया.

नागपुर: भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमें मंगलवार को विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) मैदान पर आमने-सामने होंगी. इस मैदान की खासियत यह है कि यहां जब भी भारत खेला है, किसी न किसी भारतीय बल्लेबाज ने शतक लगाया है. ऐसे में वीसीए को एक बार फिर किसी भारतीय बल्लेबाज के शतक का इंतजार है. ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच इस मैदान पर यह चौथा मैच है. इससे पहले सभी मौकों पर भारत विजयी रहा है. साथ ही इस मैदान पर भारत का यह कुल छठा मैच है. यहां भारत एक-एक मौके पर श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका से हारा है. तो वहीं भारत के खिलाफ अभी तक ऑस्ट्रेलिया इस मैदान पर एक भी वनडे नहीं जीत पाई है.

साल 2009 में इस मैदान पर खेला गया था पहला मैच

भारत ने इस खूबसूरत मैदान पर 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था. उस मैच में भारत ने 99 रनों से जीता था और महेंद्र सिंह धोनी ने 124 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद भारत उसी साल दिसम्बर में श्रीलंका के खिलाफ यहां खेला. धोनी ने यहां एक बार फिर अपने बल्ले का जलवा दिखाते हुए 107 रन बनाए. भारत हालांकि यह मैच तीन विकेट से हार गया.

भारत को इस मैदान पर अपना तीसरा मैच खेलने के लिए दो साल का इंतजार करना पड़ा लेकिन वह मैच काफी अहम था. 2011 विश्व कप के उस अहम मुकाबले में भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने 111 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी लेकिन भारत वह मैच तीन विकेट से हार गया था. भारत ने हालांकि इस हार से उबरते हुए आगे चलकर विश्व खिताब जीता था. इसके ठीक दो साल बाद भारत को यहां ऑस्ट्रेलिया से दूसरी बार भिड़ने का मौका मिला. वह मैच भारत ने छह विकेट से जीता था. भारत के लिए शिखर धवन ने 100 और विराट कोहली ने 115 रनों की पारी खेली थी. उस मैच में शेन वॉटसन ने 102 और जॉर्ज बेले ने 156 रनों की पारी खेली थी.

धोनी कर सकते हैं कमाल

बता दें कि अगर धोनी इस मैदान पर कुछ और रन बना लेते हैं तो वो क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में 17,000 रन पूरे कर लेंगे. वहीं तेंदुलकर, द्रविड़, कोहली, गांगुली और सहवाग के बाद ऐसा करने वाले भारत के 6वें बल्लेबाज बन जाएंगे.

साल 2017 में भी ऑस्ट्रेलिया को मिल चुकी है हार

इस मैदान पर भारत ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के एक बार फिर सामना किया और उसे सात विकेट से हराया. उस मैच में भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 125 रनों की पारी खेली थी. यह इस मैदान पर किसी भी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर है. यही नहीं, इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर भारत का रहा है. उसने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट पर 354 रन बनाए थे. रोचक यह है कि भारत की ओर से इस मैदान पर छह शतक लगे हैं और महेंद्र सिंह धौनी ने इस मैदान पर 5 मैचो में सबसे अधिक 268 रन बनाए हैं.

टीमें इस प्रकार हैं-

भारत

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबति रायडू, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, विजय शंकर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत, सिद्धार्थ कौल, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा.

ऑस्ट्रेलिया

एरॉन फिंच (कप्तान), डार्सी शार्ट, शॉन मार्श, मार्कस स्टोइनिस, उस्मान ख्वाजा, एलेक्स केरी, पीटर हैंड्सकोंब, एश्टन टर्नर, एडम जांपा, जेसन बेहरेनडोर्फ, जे रिचर्डसन, पैट कमिंस, एंड्रयू टाय, नाथन कोल्टर नाइल और नाथन लियोन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
IND Vs SL: श्रीलंका सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी के फिट होने का सलेक्टर्स कर रहे इंतजार
श्रीलंका सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी के फिट होने का सलेक्टर्स कर रहे इंतजार
विराट कोहली की एक सलाह ने बदल दी PV सिंधु की सोच, फिर जापान ओपन जीतकर रच दिया इतिहास
विराट कोहली की एक सलाह ने बदल दी PV सिंधु की सोच, फिर जापान ओपन जीतकर रच दिया इतिहास
'रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget