एक्सप्लोरर

भारत को मिल गई दूसरी सानिया मिर्जा? ये 16 साल की युवा खिलाड़ी करेगी बड़े-बड़े दिग्गजों का काम तमाम

India Got Another Sania Mirza: सानिया मिर्जा के बाद देश को अब तक टेनिस में उनकी तरह कोई खिलाड़ी नहीं मिल पाया है, जिसने वर्ल्ड नंबर वन का ताज अपने सिर सजाया हो, लेकिन अभी भी कई खिलाड़ी कतार में हैं.

India Tennis Player Sania Mirza: भारत की मशहूर टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के बाद देश को अब इस खेल में एक और स्टार प्लेयर मिल सकती है. सानिया ने टेनिस में पूरी दुनिया में भारत का परचम लहराया है. सानिया मिर्जा विमेंस डबल्स (Women's Doubles) में वर्ल्ड नंबर 1 प्लेयर रह चुकी हैं. वहीं सिंगल्स में सानिया ने अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग वर्ल्ड नंबर 27 तक हासिल की थी. वहीं अब सानिया मिर्जा ने पीटीआई से बात करते हुए भारत की उभरती युवा खिलाड़ी माया राजेश्वरन रेवती (Maaya Rajeshwaran Revathi) को भारत का नया चेहरा बताया है. भारत की इस युवा प्लेयर की उम्र अभी केवल 16 साल है.

भारत की अगली सानिया मिर्जा?

भारत की स्टार प्लेयर सानिया मिर्जा ने पीटीआई से बात करते हुए टेनिस के भविष्य को लेकर बात की. सानिया ने देश की दो उभरती खिलाड़ियों श्रीवल्ली रश्मिका भामिदिपति और माया राजेश्वरन रेवती के नाम लिए. सानिया मिर्जा ने कहा कि श्रीवल्ली और माया दोनों अलग-अलग उम्र की खिलाड़ी हैं. श्रीवल्ली, माया से बड़ी हैं, लेकिन माया में ज्यादा पोटेंशियल नजर आता है.

सानिया मिर्जा ने आगे कहा कि काफी समय के बाद ये सवाल सामने आया है कि मेरे बाद अब कौन आ रहा है और मुझे ये जानकर अच्छा लग रहा है कि आखिरकार अब 15-16 साल की लड़की ऐसा कर सकती है. मैं चाहती हूं कि माया को उसी के एज ग्रुप में खिलाया जाए, न कि उसे आगे के ग्रुप में डाल दिया जाए. सानिया ने आगे कहा कि जैसा अभी हमने Billie Jean King Cup में देखा कि इस टूर्नामेंट लड़कियों ने खूब जज़्बा दिखाया, जो कि इस साल की शुरुआत में ही हुआ था. इस टूर्नामेंट में श्रीवल्ली और बाकी सभी लड़कियों ने भी बेहतर परफॉर्म किया था.

माया राजेश्वरन रेवती (Maaya Rajeshwaran Revathi)

भारत की 16 साल की युवा खिलाड़ी माया राजेश्वरन रेवती अभी जूनियर लेवल पर खेल रही हैं. इस प्लेयर की इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) में  2024 में रैंकिंग जहां 92 थी, अब ये युवा खिलाड़ी इस साल आईटीएफ जूनियर रैंकिंग्स (ITF Rankings) में सितंबर 2025 तक 55 पर आ गई है. इस प्लेयर ने अगस्त में अपनी अब तक के करियर की बेस्ट रैंकिंग 54 हासिल की थी.

यह भी पढ़ें

Asia Cup 2025 IND vs PAK: भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर पहली प्रतिक्रिया वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: लगातार दूसरी बार फ्लॉप हुए गिल, भारत का तीसरा विकेट गिरा
LIVE: लगातार दूसरी बार फ्लॉप हुए गिल, भारत का तीसरा विकेट गिरा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो...
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget