एक्सप्लोरर

Asia Cup 2025 IND vs PAK: भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर पहली प्रतिक्रिया वायरल

भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस शानदार जीत के बाद बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बड़ा बयान दिया है. जानिए उन्होंने क्या कहा?

Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उसे दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में गिना जाता है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखा है. इस जीत के बाद बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बड़ा बयान दिया है और उनकी पहली प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है.

राजीव शुक्ला का बयान

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर टीम इंडिया को बधाई देते हुए लिखा, "पाकिस्तान को सात विकेट से हराने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई. यह एक बहुत बड़ी जीत है."
उनका यह संदेश फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है.

पूर्व क्रिकेटरों ने भी दी प्रतिक्रिया

भारत की जीत पर पूर्व तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने भी लिखा, "यह हर भारतीय के लिए गर्व का पल है. टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत पर बधाई. आज का मैच जुनून, जज्बे और टीमवर्क का बेहतरीन उदाहरण था."

वहीं, उनके साथी उमेश यादव ने ट्वीट कर कहा, "भारतीय खिलाड़ियों का क्या गजब का प्रदर्शन! बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, हर खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया. टीम इंडिया को यादगार जीत के लिए बधाई."

मैच का हाल

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली. भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही पाकिस्तान के बल्लेबाजों को दबाव में डाल दिया. लेफ्ट-आर्म स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी का जादू दिखाते हुए 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 3 अहम विकेट झटके. उनके शानदार स्पेल की बदौलत पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में केवल 127/9 का स्कोर ही बना सकी.

सूर्यकुमार ने दिलाई जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही. भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों पर 31 रन ठोककर पाकिस्तान के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया. इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंद में नाबाद 47 रन बनाकर टीम को लक्ष्या तक पहुंचाया. सूर्या ने एक जोरदार छक्का लगाकर मैच को खत्म किया.

विवादो में रहा पूरा मैच

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर जहां करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखा गया, वहीं कुछ लोगों ने इस मुकाबले पर आपत्ति भी जताई और यह मुकाबला काफी विवादो में रहा. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को एक भयावह आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 पर्यटक मारे गए थे. इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से मुकाबला खेलने को लेकर विरोध चल रहा था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget