एक्सप्लोरर

IND Vs SL: पडिकल से लेकर सकारिया तक, पहली बार टीम इंडिया में चुने गए ये 5 खिलाड़ी, जानें इनके IPL रिकॉर्ड

भारतीय टीम शिखर धवन की अगुवाई में आगामी 13 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करेगी. टीम यहां टी-20 सीरीज भी खेलेगी. श्रीलंका दौरे पर कई नए चेहरों को डेब्यू का मौका मिलेगा.

IND Vs SL: श्रीलंका दौरे के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस बार टीम में पांच नए खिलाड़ियों को मौका मिला है. इनमें देवदत्त पडिकल, ऋतुराज गायकवाड़, नितीश राणा, कृष्णप्पा गौतम और चेतन सकारिया शामिल हैं. श्रीलंका दौरे पर इन खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिल सकता है. घरेलू क्रिकेट से लेकर आईपीएल तक इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है. आज आपको इन खिलाड़ियों के आईपीएल रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं. 

देवदत्त पडिकल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज देवदत्त पडिकल ने पिछले साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरी थीं. वे बेंगलुरु की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शुमार रहे. उन्होंने आईपीएल 2021 में 15 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 124 के स्ट्राइक रेट से 473 रन बनाए. इनमें 5 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक 6 मैचों में 152 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने 195 रन बनाए. इसमें एक नाबाद शतक भी शामिल है. 


ऋतुराज गायकवाड़
चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है. अगर उनके आईपीएल रिकॉर्ड्स पर नजर डालें, तो आईपीएल 2020 में उन्हें 6 मैचों में खेलने का मौका मिला. इसमें उन्होंने 120.71 के स्ट्राइक रेट से 169 रन बनाए. आईपीएल 2021 में उन्होंने 7 मैचों में 128.94 के स्ट्राइक रेट से 196 रन जड़े. इनमें 3 अर्धशतक शामिल हैं. 


नितीश राणा
मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज नितीश राणा कई सालों से आईपीएल में तहलका मचा रहे हैं. वे साल 2016 से आईपीएल का हिस्सा हैं. आईपीएल 2016 में उन्होंने 4 मैचों में 104 रन, 2017 में 13 मैचों में 333 रन, आईपीएल 2018 में 15 मैचों में 304 रन बनाए. इसके अलावा नितीश राणा ने आईपीएल 2019 में 14 मैचों में 344 रन, साल 2020 में 14 मैचों में 352 रन और 2021 में सात मैचों में 201 रन बनाए. अब तक वे आईपीएल करियर में 13 अर्धशतक लगा चुके हैं. 


कृष्णप्पा गौतम 
कृष्णप्पा गौतम आईपीएल में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं. वे गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. साल 2018 में उन्होंने आईपीएल में डेब्यू किया था. अपने पहले सीजन में उन्होंने 15 मैच खेले, जिनमें 11 विकेट हासिल किए और 126 रनों का योगदान दिया. साल 2019 उनके लिए अच्छा नहीं रहा और 7 मैचों में एक केवल विकेट चटका पाए और 9 रन बना पाए. साल 2020 में उन्होंने 2 मैच खेले, जिसमें एक विकेट हासिल किया और 42 रन बनाए. 


चेतन सकारिया
सौराष्ट्र के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने पिछले दिनों आईपीएल में डेब्यू किया था. उन्होंने आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से 7 मैच खेले, जिसमें 8.22 की इकॉनमी के साथ 7 विकेट चटकाए. सकारिया का घरेलू मैचों में प्रदर्शन अच्छा रहा है, जिसे देखते हुए बीसीसीआई ने उन्हें श्रीलंका दौर के लिए टीम में चुना है. देखना दिलचस्प होगा कि वे श्रीलंका में कैसा प्रदर्शन करेंगे. 

यह भी पढ़ेंः WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शार्दुल ठाकुर को मिल सकता है मौका, जानिए क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू, राहुल-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
LIVE: भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू, राहुल-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget