एक्सप्लोरर

IND vs ENG: इंग्लैंड के लिए मुश्किल होगा भारत के खिलाफ एक भी मुकाबला जीतना-गौतम गंभीर

चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. 69 साल पहले भारत ने इसी मैदान पर इंग्लैंड को हराकर क्रिकेट में अपनी जीत की शुरुआत की थी.

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 4 टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला पांच फरवरी से चेन्नई में खेला जाएगा. दोनों ही टीमों के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. गौतम गंभीर के अनुसार इंग्लैंड की टीम इस टेस्ट सीरीज का एक भी मुकाबला नहीं जीत पाएगी. गंभीर ने इंग्लैंड टीम के स्पिन आक्रमण को देखते हुए यह प्रतिक्रिया दी है.

इंग्लैंड का स्पिन आक्रमण है कमजोर 

गौतम गम्भीर ने कहा कि, "इंग्लैंड का स्पिन आक्रमण बेहद कमजोर है. मुझे नहीं लगता इस तरह के स्पिन आक्रमण के साथ आप भारत में कोई सीरीज जीत सकते हैं." गौरतलब है कि, इंग्लैंड ने अपनी टीम में मोईन अली, डॉम बेस और जैक लीच को बतौर स्पिनर शामिल किया है. इनमें से केवल मोईन ही एकमात्र अनुभवी स्पिनर हैं, जिन्होंने अब तक 60 मुकाबलों में 181 विकेट अपने नाम किए हैं. लीच ने अब तक कुल 12 अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेले हैं और 44 विकेट लिए हैं. वहीं डॉम बेस ने भी मात्र 12 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम केवल 31 विकेट हैं.

टीम इंडिया 3-0 से जीत सकती है सीरीज 

गौतम गंभीर ने कहा कि, "भारतीय टीम 4 टेस्ट मैच की सीरीज में इंग्लैंड को 3-0 या 3-1 से हरा सकती है. उन्होंने कहा कि, "दोनों टीम के बीच होने वाले पिंक बॉल टेस्ट मैच में परिस्थितियों को देखते हुए मैं दोनों की जीत के फिफ्टी-फिफ्टी अवसर मानता हुं."

रूट के लिए नहीं होगा आसान 

गौतम गंभीर ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के बारे में कहा कि भारतीय परिस्थितियों में उनके लिए चुनौती एकदम अलग रहने वाली हैं. उन्होंने कहा, "हां, रूट ने श्रीलंका में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया हैं लेकिन जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन जैसे मैच विजेता गेंदबाजों के खिलाफ ये बिलकुल ही अलग मुकाबला होगा. ऑस्ट्रेलिया में किए गए अपने प्रदर्शन के बाद अश्विन का आत्मविश्वास चरम पर है. इन दोनों के खिलाफ रूट के लिए रन बनाना आसान नहीं होगा." उल्लेखनीय है कि जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में दोहरा शतक जड़ते हुए 228 रन बनाए थे और दूसरे टेस्ट में उन्होंने 186 रनों की पारी खेली थी.

यह भी पढ़ें 

इंग्लैंड के स्पिनर गेंदबाज लीच बोले- भारत में सफलता के लिए स्पिनरों को तेजी से गेंदबाजी करना जरूरी नहीं

IND vs ENG: 69 साल पहले जब भारत ने जीता था पहला टेस्ट, इंग्लैंड को दी थी करारी शिकस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget