एक्सप्लोरर

IND vs ENG: 69 साल पहले जब भारत ने जीता था पहला टेस्ट, इंग्लैंड को दी थी करारी शिकस्त

भारतीय क्रिकेट टीम 5 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ अपनी चार टेस्ट मैचों की शुरुआत करने जा रही है. 69 साल पहले भारत ने पहला टेस्ट मैच चेन्नई के मैदान पर इंग्लैंड को हराकर जीता था.

IND vs ENG: भारतीय टीम को शुक्रवार से इंग्लैंड के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज का पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा. भारतीय टीम लगभग एक साल बाद अपने देश में किसी अंतरराष्ट्रीय सीरीज को खेलने जा रही है. इससे पहले भारतीय टीम ने 19 जनवरी 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच भारत में खेला था. जिसमें भारत को विराट कोहली की कप्तानी में जीत मिली थी.

भारत ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे पहली जीत इंग्लैंड के खिलाफ ही दर्ज की थी. 5 फरवरी से शुरू होने वाले चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. 69 साल पहले भारत ने इसी मैदान पर इंग्लैंड को हराकर क्रिकेट में अपनी जीत की शुरुआत की थी.

69 साल पहले जीता टीम इंडिया ने पहला मैच

69 साल पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड की टीम को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पारी और 8 रन से हराया था. भारतीय टीम को यह जीत 1952 में मिली थी. इस जीत से पहले टीम इंडिया ने चेन्नई के मैदान पर दो टेस्ट मैच खेले थे जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था. वहीं चेन्नई मैदान पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने जीत दर्ज की.

जिस वक्त भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली टेस्ट जीत हासिल की उस समय टीम की कमान विजय हजारे के पास थी. वहीं इस मैच में भारतीय टीम के ओपनर पंकज रॉय ने 111 रन और पॉली उमरिगर ने 130 रन की नाबाद पारी खेली थी. वहीं इंग्लैंड के इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था.

पारी और रन से जीता मैच

इस मैच में इंग्लैंड की ओर से डोनाल्ड कैर ने कप्तानी की थी. जिसमें इंग्लैंड की ओर से पहली पारी में कुल 266 रन ही बनाए गए थे. भारतीय टीम ने पहली पारी में 457 रन बनाकर 9 विकेट पर अपनी पारी घोषित की थी. वहीं दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल करते हुए ऑफ-स्पिनर गुलाम अहमद और लेफ्ट-आर्म स्पिनर वीनू मांकड़ ने 4-4 विकेट अपने नाम करते हुए इंग्लैंड को 183 रन पर समेट दिया था.

बता दें कि इस जीत से पहले भारत ने कुल 24 टेस्ट मैच खेले थे जिसमें से भारतीय टीम को 12 में हार और 12 मैच ड्रॉ खेले थे. वहीं भारत में खेले गए कुल 12 मैच में भारत ने 4 मैच में हार झेली और 8 मैच ड्रॉ रहे थे.

अब तक भारत का पलड़ा भारी

फिलहाल भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक हुए कुल टेस्ट मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी है. हालांकि कई ऐसे रिकॉर्ड्स हैं जो बेहद दिलचस्प हैं और दोनों टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों की कहानी कहते हैं. दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 60 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमें 19 टेस्ट मैच में भारत को जीत मिली है तो वहीं 13 टेस्ट मैच इंग्लैंड की टीम जीतने में सफल रही है. इसके अलावा 28 टेस्ट मैच ड्रा रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः IND vs ENG: पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा- इंग्लैंड के खिलाफ 3 स्पिनर उतार सकती है टीम इंडिया

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले जानिए कैसा है दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget