एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, आखिरी वनडे से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी

IND Vs ENG: इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज करके सीरीज में 1-1 से बराबरी की है. लेकिन निर्णायक मुकाबले से पहले इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ गई हैं. आखिरी मैच में भी इंग्लैंड की टीम को अपने स्टार खिलाड़ी के बिना ही मैदान पर उतरना होगा.

IND Vs ENG: इंडिया और इंग्लैंड के बीच पुणे में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. टीम इंडिया ने पहले वनडे में 66 रन से जीत दर्ज की जबकि इंग्लैंड दूसरे वनडे में रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा कर सीरीज को 1-1 से बराबर करने में कामयाब रहा. इंग्लैंड की टीम को सीरीज के आखिरी मुकाबले में अपने रेगुलर कप्तान मोर्गन के बिना ही मैदान में उतरना होगा.

इयोन मोर्गन हाथ में चोट के कारण भारत के खिलाफ आखिरी मैच का हिस्सा नहीं होंगे. मोर्गन को यह चोट मंगलवार को खेले गए पहले मैच के दौरान लगी थी. इसी चोट की वजह से मोर्गन दूसरे वनडे से भी बाहर रहे. मोर्गन की अनुपस्थिति में टीम की कमान जोस बटलर संभाल रहे हैं.

बिलिंग्स को होगी वापसी

इंग्लैंड के एक और खिलाड़ी सैम बिलिंग्स भी पहले वनडे के दौरान चोटिल हो गए थे. बिलिंग्स दूसरे वनडे का हिस्सा तो नहीं थे पर रविवार को खेले जाने वाले मैच में उनकी वापसी की पूरी संभावना है. बिलिंग्स अगर खेलते हैं तो डेविड मलान को प्लेइंग 11 से बाहर होना पड़ सकता है.

मोर्गन को मंगलवार को हुए पहले मैच में फील्डिंग करते वक्त चोट लगी थी. उनकी दो अंगुलियों के बीच कट लग गया है और उन्हें चार टांके भी लगवाने पड़े थे. गुरुवार को मोर्गन अभ्यास के लिए आए थे लेकिन बाद में उन्होंने खुद को मैच के लिए अनफिट करार दिया था. मोर्गन हालांकि आईपीएल में केकेआर की कमान संभालते हुए नज़र आएंगे.

IND vs ENG: हार के बाद विराट कोहली ने बताया- क्यों नहीं करवाई हार्दिक पांड्या से गेंदबाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
इन 3 कारणों से रांची में हारी टीम इंडिया, कप्तान अय्यर की सबसे बड़ी गलती
इन 3 कारणों से रांची में हारी टीम इंडिया, कप्तान अय्यर की सबसे बड़ी गलती
250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'
250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget