एक्सप्लोरर

IND vs ENG 5th Test: DRS से पहले अंपायर ने किया इशारा? भारत-इंग्लैंड टेस्ट में हुई बड़ी ‘बेईमानी’, देखें पूरी Video

भारत-इंग्लैंड टेस्ट के दौरान अंपायर धर्मसेना पर DRS से पहले इशारा करने का आरोप लगा है, जिससे इंग्लैंड को फायदा मिला है. जानें क्या है पूरा मामला और कैसे अनिल चौधरी ने उनका बचाव किया है.

IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई अंपायर कुमार धर्मसेना की एक हरकत पर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा हुआ है. उनके ऊपर आरोप ये है कि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाड़ियों को DRS लेने से ठीक पहले इशारा करके क्रिकेट के नियमों का उल्लंघन किया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस अंपायर की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद भारत की पहली पारी के दौरान उस समय शुरू हुआ जब बल्लेबाज साई सुदर्शन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग का सामना कर रहे थे. टंग की एक गेंद सुदर्शन के पैड पर लगी और इंग्लिश खिलाड़ियों ने अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया. इंग्लैंड के कप्तान और खिलाड़ियों ने DRS लेने से मना कर दिया.

हालांकि, इसके बाद जो रीप्ले सामने आया उसने सभी को हैरान कर दिया है. वीडियो में साफ है कि गेंद साई सुदर्शन के बल्ले को हल्का छूते हुए पैड से टकराई थी. यानी, अगर इंग्लैंड ने DRS लिया होता तो बल्लेबाज आउट हो सकते थे.

अंपायर का इशारा बना विवाद

सबसे बड़ा सवाल धर्मसेना के एक हल्के हाथ के इशारे पर उठ रहा है, जिसे 'एज' का संकेत माना जा रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अंपायर ने गेंदबाज की ओर देखने के दौरान हल्के से हाथ हिलाया, जिसे इंग्लैंड टीम ने शायद एज मानकर DRS नहीं लिया.

 क्या कहते हैं ICC के नियम?

आईसीसी के नियमों के मुताबिक, अंपायर DRS फैसले से पहले बल्लेबाज या गेंदबाज को कोई भी इशारा नहीं कर सकते जिससे वो प्रभावित हों. ऐसे में धर्मसेना की हरकत को फैंस ने 'अनफेयर असिस्टेंस' बताया और ट्विटर पर उन्हें जमकर ट्रोल किया. कई फैंस ने यह भी लिखा कि अंपायर कुमार अपना “धर्म” ही भूल गए हैं.

पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने धर्मसेना का बचाव किया

हालांकि, भारत के अनुभवी अंपायर अनिल चौधरी ने धर्मसेना का बचाव किया है. उन्होंने कहा, “हां, यह संभव है कि यह एक अनजाने में हुई गलती हो. अंपायर भी इंसान होते हैं और दबाव में इस तरह की हरकतें हो सकती हैं. इसमें शक है की उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया हो, क्योंकि धर्मसेना बेहद अनुभवी अंपायर हैं.”

उन्होंने आगे यह भी कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन भविष्य में इस पर ध्यान देना जरूरी होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget