एक्सप्लोरर

IND vs ENG 5th Test: बुमराह 5वें टेस्ट से बाहर, आकाशदीप को मिल सकता है मौका, भारत को ओवल में सीरीज बराबरी की चुनौती

भारत को 5वें टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है. जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर हो गए हैं, इसके चलते आकाशदीप को टीम में शामिल किया जा सकता है. ओवल में भारत के पास सीरीज बराबर करने का सुनहरा मौका है.

IND vs ENG 5th Test: भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट से पहले एक बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस निर्णायक मुकाबले से बाहर हो गए हैं, और उनकी जगह आकाशदीप को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. यह मुकाबला 1 अगस्त से केनिंग्टन ओवल, लंदन में खेला जाएगा, जिसमें भारत सीरीज को 2-2 से बराबर करने के इरादे से उतरेगा.

बीसीसीआई ने बताया कारण

बुमराह की गैरमौजूदगी के पीछे वर्कलोड मैनेजमेंट को प्रमुख कारण बताया गया है. ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने बताया है कि यह निर्णय बुमराह की पीठ की देखभाल और भविष्य की उपलब्धता को ध्यान में रखकर लिया गया है.

दरअसल, सीरीज शुरू होने से पहले ही बुमराह को लेकर तय कर लिया गया था कि वह ज्यादा से ज्यादा तीन टेस्ट मैच ही खेलेंगे. यह फैसला वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत ही लिया गया था.

बुमराह ने इस सीरीज में अब तक हेडिंग्ले, लॉर्ड्स और ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट खेले हैं, जबकि एजबेस्टन में उन्हें आराम दिया गया था. उन्होंने अब तक 14 विकेट लिए हैं और मोहम्मद सिराज के साथ संयुक्त रूप से भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

चौथे टेस्ट में दिखी थकान

मैनचेस्टर टेस्ट में बुमराह ने एक पारी में 33 ओवर फेंके थे, जो उनके करियर में सबसे ज्यादा है. इस मैच में उन्होंने 2 विकेट लिए और पहली बार एक टेस्ट पारी में 100 रन खर्च किए थे. वहीं, मैच के चौथे दिन के पहले सेशन में वह गेंदबाजी नहीं कर सके. कोच गौतम गंभीर ने मैच के बाद कहा था कि बुमराह 5वें टेस्ट के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन दो दिन बाद टीम ने उन्हें आराम देने का निर्णय लिया है.

आकाशदीप की वापसी संभव

बुमराह की जगह आकाशदीप को टीम में मौका मिल सकता है. कमर में दर्द के कारण वह मैनचेस्टर टेस्ट में नहीं खेल पाए थे, लेकिन उन्होंने मंगलवार को टीम के वैकल्पिक प्रेक्टिस सेशन में हिस्सा जरूर लिया. अगर वह पूरी तरह फिट होते हैं, तो उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.

भारत के पास बराबरी का मौका

भारत फिलहाल पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे है. ओवल टेस्ट को जीतकर टीम इंडिया सीरीज 2-2 से बराबर करना चाहेगी. कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंग्लैंड को उसी की सरजमीं पर कड़ी टक्कर दे रही है. अब देखना यह होगा कि बुमराह की गैरहाजिरी में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी किसके कंधों पर जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India vs England: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND vs ENG तीसरे वनडे से बाहर हुआ ये प्लेयर
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND vs ENG तीसरे वनडे से बाहर हुआ ये प्लेयर
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स में विदाई लेंगे रोहित शर्मा! किन और खिलाड़ियों ने यहां खेला है आखिरी मैच
'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स में विदाई लेंगे रोहित शर्मा! किन और खिलाड़ियों ने यहां खेला है आखिरी मैच
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget